ePaper
Live Updates

Jharkhand Breaking News: गुमला में अपराधियों ने मुखिया के पति मिट्ठू को बीच सड़क पर मारी गोली

Updated at : 26 Dec 2022 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News: गुमला में अपराधियों ने मुखिया के पति मिट्ठू को बीच सड़क पर मारी गोली

Jharkhand Breaking News Updates: गुमला में अपराधियों ने मुखिया के पति मिट्ठू को बीच सड़क पर मारी गोली. गढ़वा में एक महिला कोरोना से संक्रमित मिली, पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही भागी. पलामू में अवैध खनन मामले में डीसी ने की बड़ी कार्रवाई, 11 खनन पट्टों को किया रद्द. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:04 PM. 26 Dec 2211:04 PM. 26 Dec

गुमला में अपराधियों ने मुखिया के पति मिट्ठू को बीच सड़क पर मारी गोली

गुमला सदर थाना से आठ किलोमीटर दूर केसीपारा गांव में मुखिया सीता देवी के पति मिट्ठू गोप को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि उसके हाथ में गोली लगी है और वह घायल है. घायल अवस्था में उसे गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

11:04 PM. 26 Dec 2211:04 PM. 26 Dec

रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी की सदस्यता रद्द, स्पीकर का फैसला

रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी की सदस्यता रद्द हो गयी है. झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. इसमें कहा गया है कि 13 दिसंबर से ही उनकी सदस्यता रद्द मानी जायेगी.

11:04 PM. 26 Dec 2211:04 PM. 26 Dec

गढ़वा में एक महिला कोरोना से संक्रमित मिली, पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही भागी

गढ़वा जिला के मेराल में एंटीजन टेस्ट में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी. पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही महिला वहां से भाग गयी. संक्रमित महिला पलामू जिला के विश्रामपुर थाना के गोदरमाना गांव की रहनेवाली है. पलामू के सिविल सर्जन को रिपोर्ट भेज दी गयी है.

11:04 PM. 26 Dec 2211:04 PM. 26 Dec

पलामू में अवैध खनन मामले में डीसी ने की बड़ी कार्रवाई, 11 खनन पट्टों को किया रद्द

पलामू जिले में अवैध खनन के खिलाफ उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने बड़ी कार्रवाई की है. डीसी ने 11 खनन पट्टों को रद्द कर दिया है. इनमें पलामू जिले के पाटन, नौडीहा बाजार, सदर मेदिनीनगर, छतरपुर, चैनपुर, हरिहरगंज अंचलों के पत्थर खदान शामिल हैं. बता दें कि 9 नवंबर को मेदनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में गढ़वा एवं पलामू जिले के पदाधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया था.

4:19 PM. 26 Dec 224:19 PM. 26 Dec

डॉ अशोक कुमार पलामू के नये सिविल सर्जन

पलामू : हैदरनगर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार को डॉ विजय सिंह के स्थान पर पलामू का नया सिविल सर्जन बनाया गया है.

4:19 PM. 26 Dec 224:19 PM. 26 Dec

कुजू रेलवे साइडिंग में दो गुटों में झड़प, कई घायल

कुजू: कुजू रेलवे साइडिंग में रविवार की रात करीब 10 बजे रैक अनलोडिंग को लेकर दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गयी. इसमें दोनों गुटों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए. रामगढ़ की कुजू पुलिस के पहुंचने पर दोनों तरफ के साइडिंग से लोग भाग निकले. इस संबंध में कुजू ओपी में दोनों ओर से आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है.

4:19 PM. 26 Dec 224:19 PM. 26 Dec

गर्म माड़ फेंकने से महिला झुलसी

गिरिडीह जिले के देवरी में बच्चों के झगड़े में बड़ी गोतनी ने मंझली गोतनी पर गर्म माड़ उड़ेल दिया. इससे महिला झुलस गयी है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. ये घटना देवरी थाना क्षेत्र के बेड़ोडीह गांव की है.

Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जिसका नाम बताने में आती थी शर्म, ग्राम सभा से तय हुआ नया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola