Jharkhand Breaking News LIVE:करम परब का उल्लास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की 90 वर्षीया मां ने गाया करम गीत

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां ने गाया करम गीत

झारखंड में करम परब का उल्लास है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उनकी 90 वर्षीया मां ने करम गीत गाया. आप भी सुनिए.

रांची महिला कॉलेज के करम पूजा महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

रांची महिला कॉलेज (साइंस ब्लॉक) स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित करम पूजा महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. उन्होंने अखरा में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य के विकास, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

बेतला के पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत सहायक पुलिसकर्मी की हुई मौत, जवानों ने दी श्रद्धांजलि

बेतला: लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र की चुंगरू पंचायत के नावाडीह निवासी और बेतला पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत झारखंड सहायक पुलिसकर्मी तारकेश्वर प्रजापति (27 वर्ष) की अचानक सीने में दर्द के कारण मौत हो गयी. सोमवार को छिपादोहर थाना परिसर में पुलिस कर्मी तारकेश्वर प्रजापति के शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर अनिल उरांव, छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, बरवाडीह थाना प्रभारी निवास सिंह सहित कई पुलिस के जवान, पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी सहित के लोग मौजूद थे. जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और पुलिस मेंस एसोसिएशन के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गयी. जवान के पिता तारकेश्वर ने बताया कि रविवार को बैंक बंद होने के कारण वह घर आ गया था. रात को खाना खाकर सोने के एक घंटे बाद अचानक सीने में दर्द होने लगा और फिर बेहोश हो गया. उसे इलाज के लिए तुरंत तुम्बागाड़ा अस्पताल ले जाया ग,या जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद उसकी पत्नी रिंकी देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, झारखंड ने एनसीसी दिल्ली को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

गुमला, दुर्जय पासवान: झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे गुमला के संत पात्रिक आवासीय सेंटर ने दिल्ली एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) को 2-0 से पराजित कर सुब्रतो कप बालिका वर्ग फुटबॉल अंडर-17 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मैच नई दिल्ली में खेला गया है. झारखंड की ओर से अनिता डुंगडुंग ने एक व अल्का इंदवार ने एक गोल किया. इस प्रकार झारखंड की टीम पुल एफ में टॉप में रहते हुए इतिहास रच दिया.

लोहरदगा के कुड़ू में सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

कुड़ू (लोहरदगा), अमित कुमार राज: कुड़ू – लोहरदगा मुख्य पथ पर बीएसएनएल टावर के समीप खड़े मालवाहक ट्रक में पीछे से टक्कर मारने की घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी है. पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि बाइक नम्बर (जे एच 08 एफ 7797) पर सवार होकर लगभग बीस साल का युवक कुड़ू से लोहरदगा की तरफ जा रहा था. इसी बीच कुड़ू थाना से लगभग एक किलोमीटर दूर बीएसएनएल टावर के समीप सड़क किनारे मालवाहक ट्रक सामान उतारने के लिए खड़ा था. खड़े ट्रक में बाइक सवार ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना के बाद थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है.

सिमडेगा के रामरेखा धाम के महंत को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा: सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल रामरेखा धाम के महंत को जान से मारने की धमकी दी गयी है. मामला प्रकाश में आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिणी छोटानागपुर का सुप्रसिद्ध रामरेखा धाम अवस्थित है. सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola