ePaper
Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: मुंबई हाईकोर्ट के जज की पुत्रवधू के खाते से 99,999 रुपये की ठगी, 3 ठग अरेस्ट

Updated at : 25 Mar 2023 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News LIVE: मुंबई हाईकोर्ट के जज की पुत्रवधू के खाते से 99,999 रुपये की ठगी, 3 ठग अरेस्ट

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:58 PM. 25 Mar 2310:58 PM. 25 Mar

मुंबई हाईकोर्ट के जज की पुत्रवधू के खाते से 99,999 रुपये की ठगी

जामताड़ा, उमेश कुमार. दो अलग-अलग मामले में मुंबई पुलिस व जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पहला मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवपाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां मुंबई हाईकोर्ट के जस्टिस की अधिवक्ता पुत्रवधू दीप्ति ढगे के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 99,999 रुपये उड़ा लिए.

10:58 PM. 25 Mar 2310:58 PM. 25 Mar

35 क्विंटल डोडा लदा कंटेनर जब्त, एक गिरफ्तार

नामकुम में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 34.80 क्विंटल डोडा लदा कंटेनर पकड़ा है. वहीं पुलिस ने कंटेनर का स्कॉट कर रहे सनिका पाहन (सण्डासोम मारंगहादा खूंटी निवासी ) को गिरफ्तार किया है. एएसपी मुख्यालय प्रथम मुमल राजपुरोहित ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सापारोम से कंटेनर में प्रतिबंधित डोडा ले जाया जा रहा है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की जांच के क्रम में कंटेनर चालक एवं अन्य शामिल तस्कर फरार हो गए.

8:00 PM. 25 Mar 238:00 PM. 25 Mar

सांसद सुनील सिंह ने कहा, बेतला महोत्सव शुरू कराने का किया जायेगा प्रयास

शनिवार को चतरा के सासंद सुनिल कुमार सिंह ने पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में चतरा में होने वाले इटखोरी महोत्सव के तर्ज पर बेतला महोत्सव करवाने की बात कही. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से इसकी खोई हुई लोकप्रियता वापस लाने का प्रयास किया जायेगा. सांसद दिवंगत पूर्व आईएफएस व्यास सिंह के निधन के खबर पर उनके परिजनों से मिलने मेदिनीनगर आए थे.

8:00 PM. 25 Mar 238:00 PM. 25 Mar

अंतरराज्यीय गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार, चंदवा से आ रहे थे आरोपी

लातेहार में अंतरराज्यीय गिरोह के चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उक्त आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कार्यालय मे आयोजित प्रेसवार्ता मे दी है. उन्होंने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा एव झारखंड सीमा क्षेत्र से एक छह चक्का कंटेनर ट्रक (एनएल01एए-5439) को लूट कर रांची कुडू के रास्ते चंदवा की ओर आ रहे थे. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ने में सफलता मिली.

3:04 PM. 25 Mar 233:04 PM. 25 Mar

टीएसपीसी के टॉप कमांडर रंजन समेत 5 उग्रवादी गिरफ्तार

पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव स्थित ईंट-भट्ठा के पास 5 ट्रैक्टर को टीएसपीसी के उग्रवादियों ने फूंक डाला था. इस घटना के बाद पलामू पुलिस ने टीपीएससी के टॉप कमांडर रंजन जी सहित 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है.

3:04 PM. 25 Mar 233:04 PM. 25 Mar

पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में युवक घायल, रिम्स में चल रहा इलाज

पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे राजधानी रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है. मामला शुक्रवार की शाम का है, जब छिपादोहर पूर्वी क्षेत्र के चुंगरु गांव अंतर्गत कोरवामड़ई जंगल में बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया. वन विभाग की 7 टीम को बाघ की तलाश में लगाया गया है. 7 टीम में 40 वनकर्मी हैं. बेतला के रेंजर शंकर पासवान ने इस बात की पुष्टि की है कि हमला बाघ ने ही किया है.

3:04 PM. 25 Mar 233:04 PM. 25 Mar

गुमला में ट्रेलर की चपेट में आयी बाइक, तीन युवक घायल

गुमला जिले के बसिया-प्रखंड मुख्यालय में रांची-सिमडेगा मुख्य पथ पर शनिवार अहले सुबह लगभग 8:30 बजे अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में तेतरा पाकरटोली निवासी मुकुल लकड़ा (20), तेतरा निवासी आशुतोष तिर्की (19) एवं तेतरा निवासी सोनू तिर्की (21) शामिल हैं. तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने कामडारा रहे थे.

3:04 PM. 25 Mar 233:04 PM. 25 Mar

दो समुदायों के बीच विवाद के बाद बेड़ो में बंद रहीं दुकानें

दो धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार को बेड़ो में दुकानें स्वतः बंद कर दी गयीं. पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति, रामनवमी पूजा समिति व सरहुल पूजा समिति के लोगों ने घूम-घूमकर दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानें खोलें और सरहुल पूजा एवं शोभ यात्रा में शामिल हों.

3:04 PM. 25 Mar 233:04 PM. 25 Mar

पलामू में 5 ट्रैक्टर जलाने के मामले में टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार

पलामू जिले में पुलिस ने टीपीसी उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया है कि नवाबाजार क्षेत्र के कंडा गांव में स्थित ईंट भट्ठा के पास खड़ी 5 ट्रैक्टर को पिछले दिनों जला दिया गया था. इस मामले में टीएसपीसी के उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

3:04 PM. 25 Mar 233:04 PM. 25 Mar

बीआईटी लालपुर में औरोरा 23 का समापन

रांची के बीआईटी लालपुर में आयोजित औरोरा 23 का समापन हो गया. अपनी तरह के इस अनोखे कार्यक्रम की शुरुआत डीन एडमिशन डॉ सुदीप दास ने की. कबड्डी के मुकाबले में wizwit ने दोनों वर्गों में महिला और पुरुष में जीत दर्ज की. विनीत अपूर्वा और दीपक जेना ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. खो खो और tug of war में भी बेहतर खेल इनके खिलाड़ियों ने दिखाया. सभी विजेता को निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने पुरस्कृत किया.

3:04 PM. 25 Mar 233:04 PM. 25 Mar

पूजा सिंघल की डिस्चार्ज पिटीशन पर ईडी कोर्ट में हुई सुनवाई

पूजा सिंघल की डिस्चार्ज पिटीशन पर रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में शनिवार को सुनवाई हुई. खूंटी मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लांडरिंग केस में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की याचिका पर विशेष न्यायाधीश प्रभात शर्मा ने सुनवाई की. आज की बहस पूरी हो गयी. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

3:04 PM. 25 Mar 233:04 PM. 25 Mar

पलामू में कई नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू के नावा बाजार थाना क्षेत्र में घटित आगजनी व अन्य वारदातों की घटना में शामिल उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. पलामू के पुलिस अधीक्षक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 3 बजे अन्य बिंदुओं का करेंगे खुलासा.

3:04 PM. 25 Mar 233:04 PM. 25 Mar

आज से 29 मार्च तक झारखंड के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला

झारखंड में 25 मार्च से 29 मार्च के बीच प्रखंडों में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला लगेगा. स्वास्थ्य मेले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी लेने के साथ ही आम जनता स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं. राज्य में यह पहली बार हो रहा है जब सभी 263 प्रखंडों में खास बीमारी वाले इलाकों की पहचान कर वहां उस आधार पर मेला आयोजित किया जा रहा है. मेला में डिजिटल स्वास्थ्य आइडी का निर्माण, नया आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मौखिक स्वास्थ्य जैसे रोगों की जांच व उपचार की सुविधा दी जायेगी. वहीं, इन विशेष कैंपों के जरिए भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के साथ ही योग और ध्यान जैसी स्वास्थ्य गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक के लिए एक लाख रुपये का आबंटन दिया है.

3:04 PM. 25 Mar 233:04 PM. 25 Mar

गांधीनगर अस्पताल में 29 को नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर

सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर, कांके रोड में 29 मार्च की सुबह नौ बजे से नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रमोद कुचलाकांति हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जांच करेंगे एवं चिकित्सीय सलाह देंगे. निःशुल्क हृदय संबंधी चिकित्सीय सलाह का सभी झारखंडवासी लाभ उठा सकते हैं. मरीज के पास यदि पुराने इलाज की रिपोर्ट हो, तो उसे लेकर आ सकते हैं.

3:04 PM. 25 Mar 233:04 PM. 25 Mar

27 को हटिया-पुणे ट्रेन प्रभावित रहेंगी

मध्य रेलवे के अंतर्गत चितली एवं पुनतांबा में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन 27 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नागपुर, बल्हारशाह, सिकंदराबाद, वाड़ी, दौंड, पुणे होकर चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 26 मार्च को अपने निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 10.45 बजे के स्थान पर 4 घंटे 40 मिनट विलंब से दोपहर 3.25 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी. वहीं ट्रेन संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 29 मार्च को अपने निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 10.45 बजे के स्थान पर 7 घंटे 10 मिनट विलंब से शाम 5.55 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी.

10:31 AM. 25 Mar 2310:31 AM. 25 Mar

चंदवा में दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो रिम्स रेफर

लातेहार जिला के चंदवा में दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना शुक्रवार देर रात की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola