Jharkhand Breaking News LIVE: हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 25 जून को 15:55 बजे खुलेगी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates in Hindi: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 25 जून को 15:55 बजे खुलेगी

लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के 25 जून के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:55 बजे के स्थान पर 15:55 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए 27 जून को राजभवन के समक्ष धरना देगी सीपीआई

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के झारखंड राज्य सचिव महेंद्र पाठक व जिला सचिव अजय कुमार सिंह बयान जारी कर कहा है कि झारखंड के निर्माण हुए दो दशक बीत गए, लेकिन आज तक राज्य में किसानों के हक और अधिकार के लिए विस्थापन नीति नहीं बनी. विस्थापन आयोग की गठन भी नहीं हुआ. पुनर्वास नीति भी नहीं बनी. 27 जून को राजभवन के समक्ष महाधरना का आयोजन किया गया है. इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, मार्क्सवादी को-ऑर्डिनेशन कमेटी, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड सहित कई संगठन शामिल होंगे.

रामगढ़ के सिपाही हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 3 आरोपी अरेस्ट

रामगढ़. उरीमारी ओपी में पदस्थापित सिपाही पंकज कुमार दास की शुक्रवार की रात पौने दस बजे सयाल 10 नंबर खदान पर हत्या कर दी गयी थी. सिपाही अपनी ड्यूटी खत्म होने पर अपने घर पतरातू के सांकुल लौट रहा था. महज कुछ ही घंटों में रामगढ़ पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन कर दिया.

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अरुण कुमार सोनी को किया राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत

बड़कागांव(हजारीबाग), संजय सागर: बड़कागांव निवासी दशरथ सोनी के पुत्र अरुण कुमार सोनी को लोकसभा चुनाव से पहले लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया है. हजारीबाग जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान, वासुदेव पासवान, डॉ चंद्रदेव पासवान, रेखा पासवान, रामगढ़ जिला के अध्यक्ष केवल पासवान, आशीष गुप्ता, नागेंद्र महतो, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दशरथ सोनी, कार्यकर्ता संदीप सोनी, संजय राणा, बिहारी पासवान, सविता सोनी, गायत्री देवी, संजय राम, सुजीत सोनी, खेमलाल महतो, संगीता देवी ने श्री सोनी को बधाई दी है.

बकरीद को लेकर रांची के गोंदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

रांची: बकरीद को लेकर रांची के गोंदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में पर्व-त्योहार को आपसी भाईचारा के साथ संपन्न कराने पर चर्चा हुई.

रांची से हथियार के साथ दो बदमाश अरेस्ट

रांची: कांके थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों में लोअर बाजार थाना निवासी राजन उर्फ सरफराज और जगरनाथपुर थाना निवासी मो अबरार शामिल है. इनके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली, दो मोबाईल, एक स्कूटी, तीन फर्जी आधार कार्ड, 10 हजार नकद रुपये और एक स्मार्ट वॉच बरामद किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola