Jharkhand Breaking News LIVE : कोडरमा में कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

कोडरमा में कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत

कोडरमा (विकास) : कोडरमा जिले के मरकच्चो के नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह मे कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान डोंगोडीह निवासी निर्मल साव के पुत्र निखिल कुमार (10 वर्ष) तथा नारायण साव के पुत्र ऋषभ कुमार (10 वर्ष) के रूप में की गयी है. घटना रविवार के शाम की बताई जा रही है.

बिजली के करंट से मिस्त्री की मौत, रोड जाम

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र के झुमरा चौक में बिजली के करंट से बिजली मिस्त्री आशीष कुमार सिंह की मौत हो गई. घटना रविवार की शाम 4 बजे की है. बिजली मिस्त्री मौत के बाद ग्रामीणों ने झुमरा चौक स्थित हजारीबाग बिष्णुगढ़ मार्ग को जाम कर दिया.

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कोराना ब्लास्ट, 14 छात्राएं कोरोना संक्रमित

चंदवा (सुमित) : लातेहार जिले के चंदवा स्थित स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार को कोरोना ब्लास्ट हुआ है. यहां रविवार को 125 जांच में 14 छात्राएं कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं. करीब एक साल के बाद फिर से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिलने से दहशत फैल गयी है. पूरा मामला विद्यालय की एक बच्ची की मौत के बाद सामने आया है.

पलामू के हरिहरगंज में बारिश के दौरान वज्रपात से पांच घायल

पलामू (चंद्रशेखर सिंह) : पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के कटैया गांव में रविवार की शाम करीब 4.30 बजे बारिश के दौरान वज्रपात होने से गांव के ही पांच लोग घायल हो गए. इनमें 19 वर्षीय नितेश मेहता, सुनील राम का पुत्र प्रकाश कुमार, 13 वर्षीय आयुष कुमार, 33 वर्षीया आरती देवी तथा उसका दो वर्षीय पुत्र गोलू शामिल है. बताया जाता है कि बारिश से बचने के लिए ये सभी गांव के बाहर बगीचा में पीपल के वृक्ष के नीचे छिपे हुए थे. इसी दौरान वज्रपात होने से सभी घायल हो गए.

सीआईएससीई 12वीं के नतीजे घोषित, लोयला स्कूल की वंशिका को 99.5% अंक

जमशेदपुर (संदीप) : सीआईएससीई 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. जमशेदपुर के लोयला स्कूल की वंशिका को 99.5% अंक मिले हैं. लोयला स्कूल की ही छात्रा हिमानी दास को 99% अंक हासिल हुए हैं.

सीआरपीएफ जवानों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन जवान घायल

गिरिडीह (मृणाल कुमार) : मधुबन स्थित सीआरपीएफ कैंप से चतरा हेड क्वार्टर जा रहा सीआरपीएफ 190 बटालियन के जवानों से भरा 407 वाहन मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत लटकटो ट्रेनिंग के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके कारण 407 वाहन में सवार लगभग एक दर्जन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए. जवानों को डुमरी के रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola