Live Updates

Jharkhand Breaking News Live: देवोत्थान एकादशी पर रांची में धूमधाम से मना श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर रांची में धूमधाम से मना श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव

रांची: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में कार्तिक शुक्लपक्ष देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर कलियुग अवतारी श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. द्वापर में माता मोर्वी के आंगन में कार्तिक शुक्लपक्ष एकादशी को श्री श्याम प्रभु ने अवतार लिया था और शीशदान के बाद श्री कृष्ण से वर पाकर कलियुग में खाटू धाम में प्रगट हुए. इस अवसर पर सर्व प्रथम प्रातः 10:30 श्री लक्ष्मी वेंकटश्वर अन्नपूर्णा सेवा तिरुपति मन्दिर द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा में श्री श्याम मण्डल द्वारा अन्नपूर्णा सेवा का कार्यक्रम का किया गया. आज के एकादशी के उपलक्ष्य में पूरे मन्दिर परिसर को विद्युत की रंगीन लड़ियों, रंगीन बैलून व फूलों से अत्यन्त कलात्मक ढंग से सजाया गया. सुबह में श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर 21 प्रजातियों विशेष कर गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, जरबेरा, ऑर्किड, गेंदा के फूलों से मनभावन श्रृंगार किया गया. मन्दिर में विराजमान बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया. मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जय जयकारों के बीच अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की गई और उपस्थित भक्तगण श्री श्याम प्रभु के जयकारों से मन मयूर नाच उठा. श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा सर्व प्रथम गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ किया गया. कार्यक्रम में रमेश सारस्वत, ओम जोशी , गोपी किशन ढांढनियां, चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , बालकिशन परसरामपुरिया , प्रदीप अग्रवाल , प्रमोद बगड़िया , अमित जलान , विकाश पाड़िया , नितेश केजरीवाल, सुमित पोद्दार का विशेष सहयोग रहा.

सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने जोन्हा क्षेत्र में 6 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास

अनगड़ा(रांची), जितेंद्र कुमार: सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को जोन्हा क्षेत्र में 6 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. 5 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले जोन्हा-जोन्हाफॉल-सीताफॉल सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन किया. पथ निर्माण ��िभाग के द्वारा करीब 7.4 किलोमीटर सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जा रहा है. इस दौरान जोन्हा स्कूल में चहारदीवारी निर्माण सहित विधायक निधि से बनने वाले भोगनाबेड़ा में 300 फीट पीसीसी सड़क, जीदू में चबूतरा निर्माण व जोड़ीमहुवा में 500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. मौके पर जिप सदस्य राजेन्द्र शाही, संजय सिद्धार्थ, संजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, आकाश सिंह, ददन सिंह, पारसनाथ उरांव, मुखिया विजय उरांव, मो रिजवान, बलराम साहू, सीताराम साहू, पंसस सुधु बेदिया, दिलीप बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया, राजू महली, विक्रम ठाकुर, जयशंकर मुंडा, तबरेज़ खान, शंभु साहू, सूरज साहू सहित अन्य उपस्थित थे.

देवोत्थान एकादशी पर रांची के बड़गांई के लोगों ने अपने घरों को जगाया, तुलसीमाता व शालिग्राम की पूजा की

रांची: कार्तिक शुक्ल पक्ष देवोत्थान एकादशी आज गुरुवार को बड़गांई में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि देवोत्थान एकादशी के पावन दिवस पर क्षीरसागर में भगवान विष्णु लंबे शयन के बाद जागते हैं. इसके उपलक्ष्य में बड़गांई के प्रत्येक घर में संध्या बेला में अरवा चावल के पीसे लेप एवं सिंदूर से अपने- अपने घरों के आंगन में चौका-चंदन (अल्पना) बनाए गए. इसके साथ ही घर की दीवारों एवं कृषि यंत्रों को भी अरवा चावल के लेप एवं सिंदूर से सजाकर घर जगाया गया. आंगन की अल्पना के मध्य दो आम लकड़ी के पीढ़ों में पांच नए फल के दाने क्रमशः मड़ूवा, उरद, अरवा चावल, मकई के दाना एवं शकरकंद रखा गया. इसमें से अरवा चावल से प्रातः दो बच्चों को बैठाकर चुमाया जाएगा. सभी लोगों ने तुलसी माता व शालिग्राम का विवाह भी हर्षोल्लास के साथ कराया. शुक्रवार की सुबह ग्रामवासी बड़ागांई देवोत्थान धाम में स्थित भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर जतरा मेला का आनंद लेंगे.

गुमला के चैनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, 14 घायल

गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कुरुमगढ़ पुल के समीप गुरुवार को एक बस व ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गयी. इससे ऑटो सवार एक युवक व एक महिला की घटना स्थल पर मौत हो गयी. दोनों की पहचान नहीं हुई है. 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस को घटना की जानकारी होने पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया, जबकि सभी घायलों को चैनपुर सीएचसी लाया गया. जहां सभी का प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर कर दिया गया. घायलों में मंजू देवी, तुलसी उरांव, दुर्गावती देवी, संगीता देवी, अनिमा कुमारी, पूनम मिंज, साफिरा देवी, मार्था लकड़ा, ज्योति मिंज शामिल है. जानकारी के अनुसार सभी घायल ऑटो में सवार होकर चैनपुर से अपने घर कुरूमढ़ जा रहे थे. इसी दौरान पुल के समीप बस से सीधी टक्कर हो गयी.

संविधान दिवस पर सरकार के सभी कार्यालयों में पढ़ी जाएगी संविधान की प्रस्तावना

रांची: संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, स्वायतशासी निकायों/ संगठनों, स्थानीय स्वायतशासी संस्थान एवं शैक्षणिक संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा. मंत्रिमंडल सचिव, भारत सरकार के प्रासंगिक पत्र के आलोक में इस वर्ष संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, स्वायतशासी निकायों/ संगठनों स्थानीय स्वायतशासी संस्थान एवं शैक्षणिक संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा. आपको बता दें कि राज सरकार के सभी विभाग 26 नवंबर को अपने नियंत्रणाधीन निदेशालयों /कार्यालयों / स्वायतशासी निकायों /संगठनों/ स्थानीय स्वायतशासी संस्थान एवं शैक्षणिक संस्थानों में भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ सुनिश्चित किया जाएगा.

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के पुत्र के शादी समारोह में शामिल होने नागपुर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कांग्रेस के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे के पुत्र गौरांग के शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए नागपुर पहुंचे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अविनाश पांडे के पुत्र गौरांग को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके समस्त परिजनों को बधाई दी. मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola