Live Updates

Jharkhand Breaking News: सरकार के विरुद्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का दिल्ली में 11 दिसंबर को प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

सरकार के विरुद्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का दिल्ली में 11 दिसंबर को प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला गुमला कार्यसमिति की बैठक घाघरा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में जिलाध्यक्ष ममता देवी की अध्यक्षता में हुई. प्रदेश अध्यक्ष रीमा देवी ने कहा कि अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर केंद्र सरकार के विरुद्ध 11 दिसंबर को विशाल प्रदर्शन दिल्ली में किया जायेगा. इसमें देश के 24 प्रदेश की आंगनबाड़ी बहनें भाग लेंगी. रामचंद्र गोप ने कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था कि आंगनबाड़ी बहनों को सामाजिक सुरक्षा, पीएफ, ग्रेच्यूटी, पेंशन के दायरे में लायेंगे, परंतु आज तक पूरा नहीं हुआ. जिलाध्यक्ष ममता देवी कहा कि गुमला जिले से 1000 बहनें प्रदर्शन में भाग लेंगी.

खूंटी में सड़क दुर्घटना, एक की मौत चार घायल

खूंटी जिला के कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-खूंटी मुख्य सड़क पर जुरदाग मोड़ के समीप ऑटो और बाईक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए हैं. मृतक की पहचान पहाड़टोली निवासी 28 वर्षीय तुरिया मुंडा के रूप में की गई है. घायलों में कर्रा रोड खूंटी निवासी संदीप कुमार और पहाड़टोली निवासी विकास मुंडा, संजू देवी और एक तीन साल का बच्चा शामिल है. जानकारी के अनुसार तुरिया मुंडा, विकास मुंडा, संजू देवी और एक बच्चा बाइक से जलटंडा बाजार से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में जुरदाग मोड़ के समीप बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई. ऑटो चालक समेत बाइक पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ग्रामीणों की सहयोग से सभी को कर्रा सीएचसी पहुंचाया गया. तुरिया मुंडा को यहां मृत घोषित कर दिया गया. अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.

साहिबगंज एसपी नौशाद आलम को ईडी ने फिर भेजा समन

साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर समन भेजा है. यह दूसरा समन है. ईडी ने इस बार उन्हें 28 नवंबर को रांची स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके पहले 10 नवंबर को नोटिस देकर आलम को 22 नवंबर को रांची में पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

झारखंड की कैबिनेट ने 32 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

झारखंड सरकार की कैबिनेट ने बुधवार (22 नवंबर) को 32 प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इसमें कई अहम फैसले शामिल हैं.

रांची के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर समेत 16 जेल सुपरिटेंडेंट का ट्रांसफर

झारखंड की राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर समेत 16 जेल अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है.

जेवीएम श्यामली के पूर्व प्रिंसिपल राम इकबाल सिंह का निधन

जेवीएम श्यामली के पूर्व प्रिंसिपल राम इकबाल सिंह का निधन हो गया है. राम इकबाल सिंह को रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार को दोपहर बाद उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली.

विज्ञापन
विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola