Jharkhand Breaking News: चतरा में हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

चतरा में हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

चतरा (मो तसलीम) : चतरा जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के हेरू नदी बाईपास मोड़ के पास कोयला लदा हाइवा ने साइकिल सवार मो कलीम (50 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक संघरी गांव का रहने वाला था. बताया गया कि कलीम साईकिल से चतरा बाजार आ रहा था. इस दौरान बाईपास रोड में एक कोयला लदे हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया. हाइवा केरेडारी क्षेत्र से कोयला लेकर कटकमसांडी रेलवे साईडिंग जा रहा था. स्थानीय लोगो के प्रयास से गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. लगभग चार घंटे तक सड़क जाम रहा. इससे आवागमन ठप रहा. घटना की सूचना पाकर बीडीओ गणेश रजक, थाना प्रभारी मनोहर करमाली, मुखिया गुड्डु दुबे व पूर्व मुखिया कुमार विवेक घटनास्थल पर पहुंचकर जाम कर रहे लोगो को समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया. लेकिन मुआवजा की मांग को लेकर लोग जाम स्थल पर डटे रहे. साथ ही उक्त रास्ते से कोल वाहनो का परिचालन पर रोक लगाने की मांग की. बीडीओ के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. बीडीओ ने सरकारी प्रावधानो के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा व अन्य लाभ देने की बात कही. पुलिस हाइवा को जब्त कर थाना ले आयी है.

जेम्को यूनियन की कमेटी मीटिंग में नियोजन और इनसेंटिव बोनस की उठी मांग

जमशेदपुर : जेम्को वर्कर्स यूनियन चुनाव के बाद यूनियन की पहली कमेटी मीटिंग बुधवार को यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षा में हुई. बैठक नवनियुक्त सदस्यों ने पिछले छह- सात साल से बंद नियोजन को शुरू करने, कर्मचारियों के आवास में खिड़की, दरवाजों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने, फाउंड्री और मशीन शॉप में इनसेंटिव बोनस अब तक शुरू नहीं होने का मामला उठाया. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने सभी मामलों में प्रबंधन से बातचीत कर समाधान निकालने का आश्वसन दिया. वक्ताओं ने कहा कि नया मिल आ रहा है. जिससे नियोजन शुरू होने की संभावना है. बैठक में नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों का परिचय कराय गया. बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अमित सरकार, वाइस प्रेसिडेंट मंजीत सिंह, मनोज कुमार, सहायक सचिव समीर कुमार महतो, रमेश कुमार, रवींद्र सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

रंगदारी की राशि वसूलने पहुंचा अपराधी गिरफ्तार

पतरातू पुलिस ने बुधवार को रंगदारी लेने पहुंचे पांडे गिरोह के एक सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी मामले को लेकर पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि पांडे गिरोह का सक्रिय सदस्य अशोक महतो को रंगदारी के ₹25000 नगद व एक देसी पिस्टल 7.65 एम एम व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान हरदेव कंस्ट्रक्शन के साइड पर कुछ महीनों पूर्व हुई गोलीबारी की घटना में अशोक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

सिमडेगा में जंगली हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला

सिमडेगा के बोलबा में जंगली हाथियों का आतंक जारी है. प्रखंड के कुन्दुरमुंडा छपलपानी में बुधवार को सूबह 10 बजे जंगली हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला. छपलपानी निवासी 55 वर्षीय तरसिला बा महुआ चुनने के लिए जंगल गयी थी. इसी दौरान दो जंगली हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला. सूचना पर थाना प्रभारी अरूऩिश रोशन, वन विभाग के पदाधिकारी शंभु शरण चौधरी वहां पहुंचे. वन विभाग द्वारा 10 हजार रूपये सहायता राशि के रूप में परिजनों को दी गयी. पुलिस ने शव को आपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बता दें कि दो दिन पूर्व भी जंगली हाथियों ने एक महिला को पटक पटक कर मार डाला था. हाथियों के इस आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं.

रांची नगर निगम के बिल्डिंग से मिली लापता युवती, सदर अस्पताल में इलाज जारी

रांची के नगर निगम के बिल्डिंग से लापता युवती मिल गयी है. मिली जानकारी के अनुसार युवती इमारत के चौथे तल्ले से मिली है. युवती का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. साथ ही दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है.

नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

सरायकेला: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले पर सुनवाई करते हुए एडीजे वन अमित शेखर ने र्प्याप्त साक्ष्य के आधार पर तीन आरोपी चमरू गागराई, राजेश तिर्की और धानमन खालको को पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास और बीस हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है. जुर्माना नहीं देने के एवज में दो वर्ष के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola