Live Updates

Jharkhand Breaking News: छतरपुर-हुसैनाबाद सीमा पर अपराधियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगायी आग

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

छतरपुर-हुसैनाबाद सीमा पर अपराधियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगायी आग

पलामू : जिले के छतरपुर और हुसैनाबाद की सीमा पर अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगा दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

राजमहल में 1.75 किलोग्राम गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Breaking News: छतरपुर-हुसैनाबाद सीमा पर अपराधियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगायी आग

राजमहल, दिनेश उपाध्याय : साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल थाने की पुलिस ने मंगलहाट इलाके में छापेमारी कर 1.75 किलोग्राम गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर एसडीपीओ कार्यालय में बुधवार की देर शाम को साहिबगंज एसपी नौशाद आलम ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि राजमहल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में अशोक कुमार, रुपेश, ऋषभदेव मंडल व सीताराम मंडल के विरुद्ध थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के लिखित बयान पर थाना कांड संख्या 226/23 के तहत् एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मौके पर एसडीपीओ प्रदीप उरांव, थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल व एसआई अमन कुमार मौजूद थे.

गुमला में दामाद ने ससुर की पत्थर से कूचकर की हत्या

गुमला : सदर थाना के जोराग मटुकडीह स्थित पोटमडीह जंगल में बोली खड़िया (50 वर्ष) की हत्या उसके दामाद झरिया खड़िया ने पत्थर से कूचकर कर दी. हत्या के बाद आरोपी गांव में घूम रहा था. पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया. वहीं, आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की नाबालिग बेटी चिरोडीह पालकोट निवासी झरिया के साथ उसी के घर में रह रही थी. पिता को उसके साथ रहना बर्दाश्त नहीं था. वह अपनी बेटी की दूसरी शादी करना चाह रहा था. इसी बात को लेकर झरिया व बोली खड़िया में कई बार विवाद भी हुआ था. इस दौरान दामाद झरिया ने अपने ससुर को मारने के लिए टांगी भी उठाया था. गत मंगलवार को भी ससुर व दामाद के बीच विवाद हुआ था.

चंद्रयान-3 की सफलता पर रांची के एचईसी क्षेत्र में जोरदार आतिशबाजी

Jharkhand Breaking News: छतरपुर-हुसैनाबाद सीमा पर अपराधियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगायी आग

रांची : चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. राजधानी रांची के एचईसी सेक्टर- 2 स्थित बाजार क्षेत्र में भी जोरदार आतिशबाजी हुई.

चांद पर पहुंचा भारत, झारखंड के सीएम ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

रांची : बुधवार को चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हुई. पीएम नरेंद्र मोदी समेत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी. सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि तिरंगे की आन, बान और शान चंद्रमा पर पहुंच गया. देश के महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा. इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार.

आरयू की लीगल स्टडीज के विद्यार्थियों ने मोरहाबादी में चलाया जागरूकता अभियान

Jharkhand Breaking News: छतरपुर-हुसैनाबाद सीमा पर अपराधियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगायी आग

रांची : रांची यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज डिपार्टमेंट द्वारा फुटपाथ दुकानदारों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान का रांची जिला विधि प्राधिकरण का सहयोग मिला. इस अभियान के तहत राजधानी रांची के मोरहाबादी साप्ताहिक बाजार में डिपार्टमेंट के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया. वहीं, राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दुकानदारों को दिया. इस अभियान में मुख्य रूप से डिपार्टमेंट की ओर से कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर रिमझिम वैष्णवी समेत छात्र विश्वजीत कुमार तिवारी, माधव कुमार, मंगलम कुमार, कुमार अक्ष, निधि प्रभा, रितिका आनंद, अंबेश चौबे, संजुक्ता बनर्जी, कुमार रोशन, ���रिमा पांडे, कुमार यश, अंगिका राजश्री व शीतल शर्मा उपस्थित रहे. डीएलएसए की ओर से एक अधिवक्ता तथा दो पारा लीगल वॉलिंटियर्स शामिल रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola