Jharkhand Breaking News LIVE: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर:एमजीएम अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ मारपीट के मुख्य आरोपी संतोष कुमार और रवि कुमार को साकची पुलिस ने गुरुवार शाम देवनगर से गिरफ्तार कर लिया. संतोष और रवि से पुलिस पूछताछ कर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की जानकारी ले रही है. मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने नाबालिग समेत 10 लोगों को अब तक हिरासत में लिया है. नाबालिग समेत अन्य लोगों की रिहाई के लिए उनके परिजन गुरुवार सुबह से ही साकची थाना में जमे थे. मंगलवार रात एमजीएम अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद युवकों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी थी. इस घटना के बाद से ही अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर हैं. आईएमए जमशेदपुर चैप्टर के सचिव डॉ सौरभ चौधरी ने कहा कि ये संगठन की जीत है, लेकिन थोड़ा सब्र की जरूरत है. जमशेदपुर के एसपी के अनुसार दो मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आज की गतिविधियों के अवलोकन के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं झासा ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया है कि प्रस्तावित कार्य बहिष्कार पहले की तरह यथावत रहेगा. सभी सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सक आकस्मिक सेवा को छोड़कर कार्य बहिष्कार पर रहेंगे.

बोकारो के ऊपरघाट में हाथियों के झुंड ने 18 घरों को किया क्षतिग्रस्त

बेरमो/ऊपरघाट(बोकारो): बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट की पोखरिया पंचायत के आदिवासी गांव वनखेतवा में बुधवार रात 32 हाथियों के झुंड ने 18 घरों को तोड़ दिया. घरों में रखे 100 क्विंटल चावल, मकई, महुआ, गेहूं, मड़ुवा, आलू, प्याज चटकर गए. हाथियों ने आदिवासियों के धर्म स्थल बूढ़ाथान व एक बाइक को भी तोड़ दिया.

श्री सर्वेश्वरी समूह के 63 वें स्थापना दिवस पर निकली प्रभात फेरी

मेदिनीनगर, राकेश पाठक: श्री सर्वेश्वरी समूह का 63 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस अवसर पर गुरुवार को पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित सुदना में कार्यक्रम हुआ.पारिवारिक गोष्ठी में हुसैनाबाद विधायक सह पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह एवं नगर निगम की पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस की शुभकामना दिया.गोष्ठी में विधायक श्री सिंह ने कहा कि मानव जीवन के कल्याण के लिए सत्कर्म करना आवश्यक है. संत महात्मा की शरणागति से ही सत्यमार्ग पर चलने की प्रेरणा एवं शक्ति मिलती है.उन्होंने कहा कि बाबा अघोरेश्वर भगवान राम जी ने गरीब,असहायों की सेवा करने का संदेश दिया है. गरीब असहायों की सेवा करना ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है.

पलामू की बटाने नदी में डूबने से युवक की मौत

हरिहरगंज, पलामू : नगर पंचायत क्षेत्र के खाप कटैया गांव निवासी स्व. लखन राम के पुत्र बबन राम की मौत गुरुवार को बटाने नदी में डूबने से हो गयी. परिजनों ने बताया कि वह घर से एक किलोमीटर दूर घाघरा बटाने नदी की ओर खेती देखने के लिए गया था. जहां वह पैर फिसलने से नदी में बना एक गड्ढा में गिर गया. गड्ढे में अधिक पानी होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी. मृतक की पत्नी एवं दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. मजदूरी करके परिवार का वह भरण पोषण करता था. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

रांची के अनगड़ा में सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

अनगड़ा: रांची के अनगड़ा गेतलसूद मार्ग में गुरुवार की शाम सात बजे के करीब शालिनी अस्पताल के समीप स्कूटी सवार प्रेम महतो को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया. इससे मौके पर ही 22 साल के युवक की मौत हो गयी. प्रेम सिरका निवासी स्व अगमलाल महतो का पुत्र था. घटना के समय वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर अनगड़ा की तरफ से जा रहा था. पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को धक्का मार दिया, जिससे प्रेम सड़क में गिर गया. अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए फरार हो गया. अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. अनगड़ा थाना की पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है.

झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई

रांची: झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्यक्रम में नामांकन के लिए होनेवाली प्रवेश परीक्षा (सीयूजेआरईटी-2023) के लिए आवेदन की तारीख 5 अक्टूबर 2023 तक बढ़ा दी गयी है. गौरतलब है कि सीयूज में इस बार पीएचडी प्रोग्राम में नामांकन के लिए सीयूजेआरईटी-2023 का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola