Live Updates

Jharkhand Breaking News: रांची यूनिवर्सिटी में शुरू होगी जापानी भाषा के नये बैच की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

रांची यूनिवर्सिटी में शुरू होगी जापानी भाषा के नये बैच की पढ़ाई

रांची : रांची यूनिवर्सिटी में जल्द ही जापानी भाषा की अगले सत्र की पढ़ाई शुरू हो जाएगी. इंस्‍टीच्‍यूट ऑफ फॉरेन लैंग्‍वेज स्टडीज, रांची यूनिवर्सिटी के अंतर्गत जापानी भाषा के दो कोर्स शुरू हो रही है. इसके तहत छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स और एक वर्षीय डिप्‍लोमा कोर्स की पढ़ाई होगी. कुलपति प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार सिन्‍हा एवं जापानी कंपनी तमाई ऑनेटम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के फ्रेंचाइजी ग्‍लोबल डिविजन निदेशक मात्‍सुमोतो तथा कंपनी के मैनेजर हीना के साथ एक बैठक कर इन दोनों कोर्स के लिए MoU का पुनर्गठन किया गया. बैठक में कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता एवं सीवीएस की उपनिदेशक डाॅ स्मृति सिंह भी उपस्थित थे. अब इन दोनों रोजगार परक कोर्सों की पढ़ाई शीघ्र ही शुरू हो जायेगी.

सड़क दुर्घटना में छात्रा के घायल होने से नाराज लोगों ने खरसावां मार्ग किया जाम

खरसावां : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कदमडीहा की सात वर्षीय छात्रा माही परवीन किसी अज्ञात बाइक की चपेट में आने से घायल हो गयी. दुर्घटना में छात्रा की सिर पर चोट लगी है. इससे नाराज स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं ने खरसावां बीआरसी के सामने सरायकेला- खरसावां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इसके बाद कदमडीहा बस्ती के लोग भी पहुंच कर सड़क जाम में शामिल हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा पहुंचकर लोगों को समझाकर सड़क जाम खत्म कराया. इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाने के कारण आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है. स्कूल के सामने से बाइक के साथ-साथ यात्री और भारी वाहनों के तेज गति से चलने पर रोक लगाने, स्कूल के सामने स्पीड़ ब्रेकर लगाने और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी. इस पर खरसावां थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्कूल के सामने स्पीड़ ब्रेकर लगवाने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटाया गया. करीब आधे घंटे की जाम में सड़क की दोनों ओर कई वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी.

पलामू के सिंगरा खुर्द में सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत

पलामू : मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ स्थित सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द टिकुलिया के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों में पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी निवासी नवीन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार सिंह एवं बटसारा निवासी रवींद्र पासवान के 19 वर्षीय पुत्र भर्दुल कुमार का नाम शामिल है. दोनों बाइक से मेदिनीनगर आ रहे थे. इसी दौरान तेज बारिश के कारण टिकुलिया के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी. जिससे बंटसारा के भर्दुल कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल संजीव कुमार सिंह को हाइवे पेट्रोलिंग की पुलिस ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स जाने के दौरान रास्ते में ही घायल संजीव की मौत हो गई. दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल छा गया. एक युवक का अमानत नदी घाट पर, तो दूसरे का कजरी कोयल नदी के तट पर दाह संस्कार किया गया.

झारखंड के 15 लाख का इनामी नक्सली विनय यादव बिहार से गिरफ्तार

छत्तरपुर (पलामू) : नक्सली विनय यादव उर्फ मुराद जी उर्फ कमल जी को झारखंड और बिहार पुलिस की संयुक्त अभियान चलाकर बिहार के दाउदनगर से गिरफ्तार किया है. झारखंड की सरकार ने माओवादी सब जोनल कमांडर विनय पर 15 लाख का इनाम रखी थी. नक्सली का वर्चस्व पलामू जिला अंतर्गत छत्तरपुर, नौडीहा, हरिहरगंज सहित बिहार के देव, ढिबरा, कुटुंबा सहित अन्य जगहों पर थी. वहीं, इसके खिलाफ इन थानों में नक्सली घटना को अंजाम देने को लेकर 50 से अधिक मामला दर्ज है. विनय मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिला के अंबा थाना के देउरा का रहने वाला है.

पंकज मिश्रा व अन्य के खिलाफ पीसी दायर 

ईडी ने विशेष अदालत में पंकज मिश्रा और अन्य के खिलाफ रांची में याचिका दायर की है. उनके खिलाफ पीएमएलए के तहत याचिका दायर की गई है. मंगलवार को कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया है. बताते चलें कि जांच के दौरान 18.66 करोड़ रुपये नकद और बैंक शेष राशि, एक अंतर्देशीय पोत, 5 स्टोन क्रशर, 2 हाइवा ट्रक जब्त किए गए हैं.

ट्यूशन पढ़ने जा रहे 2 छात्र की वज्रपात से हुई मौत

जामताड़ा, घर से ट्यूशन पढ़ने जाने के क्रम में वज्रपात से दो छात्र की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के भैयाडीह गांव के नितेश मंडल (15) एवं मंटू मंडल (16) साइकिल से श्यामपुर गांव ट्यूशन पढ़ने जा रहा था. हल्की हल्की बारिश भी हो रही थी. इसी बीच वज्रपात की घटना हुई और दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर गए. आनन-फानन में लोगों ने दोनों छात्रों को नारायणपुर सीएचसी लाया. जहां प्राथमिक उपचार कर धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही दोनों छात्रों की मौत हो गई. दोनों छात्र इंटर की पढ़ाई कर रहे थे.

मवेशियों से भरा बारह चक्का ट्रक पुलिस ने पकड़ा 

मांडर पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे एक बारह चक्का ट्रक को पकड़ा है. ट्रक में 40-42 मवेशी लदा है. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव की अगुवाई में लगभग 10 किलोमीटर पीछा कर उक्त ट्रक को मूड़मा के पास पकड़ा गया है.

आज कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

आद्रा मण्डल एवं खड़गपुर मंडल में जन आंदोलन के कारण ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा – बरकाकाना – आद्रा मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 03598/03597 आसनसोल – रांची – आसनसोल मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 03595/03596 बोकारो स्टिलसिटी – आसनसोल – बोकारो स्टिलसिटी मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 18085/18086 खड़गपुर – रांची – खड़गपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

बीबीएमकेयू में 300 शिक्षक संविदा पर होंगे नियुक्त

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के अधीन धनबाद और बोकारो के अंगीभूत कॉलेजों में करीब 300 कांट्रैक्चुअल शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. दोनों जिलों के सभी 10 अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों के अनुसार वैकेंसी जारी की जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola