Jharkhand Breaking News: पलामू के साहित्य समाज चौक के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates in Hindi: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

पलामू के साहित्य समाज चौक के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

पलामू : प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के साहित्य समाज चौक के पास राजू राम उर्फ छोटू डोम नामक एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घायल राजू को इलाज के लिए एमएमसीएच लाया गया, जहां इलाज चल रहा है. गोली मारने के बाद अपराधी भाग गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बकरीद को लेकर 20 से अधिक ईमाम और उलेमा के साथ बैठक

रांची : बकरीद को लेकर हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ने शहर के 20 मस्जिदों के ईमाम के साथ की बैठक की. इस बैठक में सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार को मनाने का निर्णय लिया है. इस दौरान साफ-सफाई सहित कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

22 जून को हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस दो घंटे देरी से खुलेगी

रांची : लिंक रेक के विलंब से कारण ट्रेन संख्या (18626) हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 22 जून को दो घंटे देर से खुलेगी. यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:55 बजे के स्थान पर दो घंटे देरी से यानी 07:55 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में वज्रपात से एक महिला की मौत

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित कुचियाशोली पंचायत की कुशमाटी गांव में वज्रपात से 35 वर्षीय महिला सेफाली बहरा की मौत हो गई. परिजनों ने उसे तत्काल चाकुलिया सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि सेफाली बकरियों को चराने के लिए घर के समीप खुले मैदान में गई थी. इसी बीच अचानक वज्रपात की चपेट में आने से वहीं गिर गयी. लोगों ने आनन-फानन में उसे चाकुलिया सीएचसी पहुंचाया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पाकर विधायक समीर महंती दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. परिजनों को सांत्वना दिया. मृत महिला को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भिजवाया गया. विधायक समीर महंती ने मृत महिला के परिजनों को श्राद्ध कर्म के लिए आर्थिक सहयोग किया. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत तत्काल मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

सिमडेगा में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में छह दोषियों को सजा

सिमडेगा, मो इलियास : सड़क जाम करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के छह दोषियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आनंदमणि त्रिपाठी की अदालत ने दो-दो साल की सजा सुनायी. साथ ही 10,400 रुपये का जुर्माना भी लगाया. सीजेएम आनंद मनी त्रिपाठी की अदालत ने बेनेदिक्ता केरकेट्टा, अमृत नारायण गगरई, प्रदीप टोप्पो, सुनीता कुल्लू, कुंवारी कुल्लू और विकास कुल्लू को दोषी करार दिया. इन छह दोषियों के खिलाफ सिमडेगा अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा 29 मई, 2017 को मामला दर्ज कराया गया था. सीजेएम की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए 19 गवाहों के बयान एवं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी छह को दोषी करार देते हुए सजा सुनायी. जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर तीन माह की अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभारी लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने दलील पेश की. वहीं, इस मामले में अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर जयराम सरदार ने न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र प्रस्तुत किया था.

सीएम हेमंत सोरेन से केरल के पूर्व वित्त मंत्री और मुख्य सचिव ने की मुलाकात

Jharkhand Breaking News: पलामू के साहित्य समाज चौक के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इस्साक एवं पूर्व मुख्य सचिव केरल एसएम विजयानंद ने मुलाकात की. संयुक्त रूप से उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वे झारखंड भ्रमण पर हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ राज्य में विकास की संभावनाओं को लेकर कुछ अहम सुझाव भी साझा किए. इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘पीपुल्स प्लानिंग’ नामक पुस्तक सप्रेम भेंट की. इस मौके पर झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola