Jharkhand Breaking News: गुमला में बस के धक्के से छत्तीसगढ़ के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

गुमला में बस के धक्के से छत्तीसगढ़ के युवक की मौत

गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के जोड़ाजाम के समीप लक्ष्मी बस की ठोकर से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के भागलपुर गांव निवासी बलवीर कुमार (29) की मौत हो गई. जानकारी थानेदार अमित कुमार ने दी. बताया कि बस से ठोकर लगने से बलवीर कुमार घायल हो गया. उसे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मनोहरपुर के घाघरा से कुड़मियों को खदेड़ने पहुंची पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के‍ गोले दागे

मनोहरपुर के घाघरा हाल्ट में रेल चक्का जाम हटाने के लिए रात 9:30 बजे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. दूसरी ओर से आंदोलनकारियों ने पत्थरबाजी कर दी. इसमें डीएसपी अजित कुजूर, बीडीओ हरि उरांव और आरपीएफ के दो जवानों को गंभीर चोट आई है. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे. इसके बाद ट्रैक खाली हो गया.

गोमिया के बाद मनोहरपुर में भी नक्सलियों ने लगाया बैनर

नक्सलियों ने मनोहरपुर शहरी क्षेत्र स्थित एस मोड़ के पास पोस्टरबाजी की है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. बैनर में नक्सलियों ने मानवाधिकार वसामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई के विरोध में जनआंदोलन करने की लोगों से अपील की है. सूचना है कि नक्सलियों ने रात करीब 8 बजे बैनर लगाया है. मनोहरपुर की ज्यादातर पुलिस फोर्स वर्तमान में घाघरा स्टेशन पर तैनात है. पोस्टर भाकपा माओवादी की ओर से लगाया गया है.

मनोहरपुर से राधेश सिंह राज की रिपोर्ट

Jharkhand Breaking News: गुमला में बस के धक्के से छत्तीसगढ़ के युवक की मौत

गुमला में बस के धक्के से युवक की मौत

गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के जोड़ाजाम के समीप लक्ष्मी नमक बस की टक्कर से जशपुर जिला के भागलपुर गांव निवासी बलवीर कुमार (29) की मौत हो गई. थानेदार अमित कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला के भागलपुर निवासी बलवीर कुमार को लक्ष्मी नमक बस टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया. इलाज के क्रम में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

गुमला शहर में खाद दुकान से 10 लाख रुपये नगद की चोरी, केस दर्ज

गुमला शहर के सिसई रोड बाजार टांड़ स्थित न्यू धरती धन खाद बीज दुकान में चोरों ने चोरी की. घटना की सूचना पर गुमला थाना की पुलिस उक्त दुकान पहुंचकर मामले की छानबीन की. घटना को लेकर दुकान के संचालक ने गुमला थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. दुकानदार ने बताया की दुकान में रखे 10 लाख रुपए की चोरी हो गई है. बुधवार सुबह लोगों ने देखा की शटर का दोनों ताला टूटा है. इसके बाद दुकान के मालिक को जानकारी दी गयी. मालिक ने दुकान पहुंचकर देखा, तो गल्ला में रखे 10 लाख रुपए गायब थे. पुलिस जांच में जुट गई है.

भवन निर्माण की राशि गबन करने वाले सहायक अभियंता के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बरही के भवन निर्माण कार्य के क्रियान्वयन में सरकारी पद का दुरुपयोग करने, आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी एवं प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए सरकारी राशि के गबन करने के अभियुक्त ग्रामीण विशेष प्रमंडल के तत्कालीन सहायक अभियंता सुनील कुमार के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति दे दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola