Jharkhand Breaking News: पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसांढ़ में खुखड़ी लेने गये युवक पर भालू ने किया हमला

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसांढ़ में खुखड़ी लेने गये युवक पर भालू ने किया हमला

पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसाढ़ वन क्षेत्र में चेतमा जंगल में उसी गांव के दीपक कोरवा पर जंगली भालू ने हमला कर दिया. दीपक दोपहर में चेतमा बथान पाट जंगल में खुखड़ी चुनने गया था. इसी दौरान जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया. दीपक कोरवा गंभीर रूप से घायल हो गया. बारेसाढ़ के वनपाल परमजीत तिवारी व अरुण कुमार ने उसे गारू रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रिजर्व वन क्षेत्र में जाने से बचें. इन दिनों यहां जंगली जानवरों की संख्या काफी बढ़ गई है.

बेतला से संतोष कुमार की रिपोर्ट

झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी पहली बार करेंगे भारत दर्शन

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से नियुक्त हुए 43 डिप्टी कलेक्टर के दूसरे चरण का प्रशिक्षण और भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 सितंबर तक चलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.

मंत्री बेबी देवी ने की झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील

इंडिया गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री बेबी देवी ने आज शनिवार को तिलयाटांड, बाराडीह, बोदरों, दहियारी, जामुनियाटांड, भेंडरा गांव का दौरा किया और ग्रामीण महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया. इस दौरान उन्होंने 5 सितंबर को होने वाले मतदान में झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने लोगों से कहा कि जगरनाथ बाबू महतो का हर सपना पूरा होगा.

गढ़वा के मदरसा में विषाक्त भोजन खाने से 16 बच्चे बीमार

गढ़वा जिले में एक मदरसा में विषाक्त भोजन खाने 16 बच्चे बीमार पड़ गए हैं. मामला कांडी इलाका का है. बीमार पड़े सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव में भर्ती कराया गया है. भोजन के पास एक चूहा मारनेवाली दवा की पुड़िया मिली है.

पीएलएफआई का एरिया कमांडर श्रवण दास गिरफ्तार

खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर श्रवण दास उर्फ फगुवा दास को रनिया थाना क्षेत्र के बिरता पहाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस, एके-47 के चार जिंदा कारतूस, पीएलएफआइ का पर्चा और मोबाइल फोन बरामद किया है.

धनबाद डीसी कार्यालय के प्रधान लिपिक ऱिश्वत गिरफ्तार

धनबाद डीसी कार्यालय के प्रधान लिपिक कृष्णनेंदु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वे रिकॉर्ड रूम मे थे पदस्थापित थे. एसीबी ने उन्हें रंगेहाथ ऱिश्वत लेते हुए पकड़ा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola