Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के चान्हो में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या मामले में दो गिरफ्तार

Updated at : 19 Sep 2022 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के चान्हो में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या मामले में दो गिरफ्तार

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:52 PM. 19 Sept 2210:52 PM. 19 Sept

रांची के चान्हो में प्रेमिका की गोली मार कर हत्या मामले में प्रेमी सहित दो गिरफ्तार

रांची : चान्हो में प्रेमिका की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी राजू उरांव और उसका सहयोगी सोनू उरांव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हथियार भी बरामद किये हैं. मालूम हो कि चान्हो थाना क्षेत्र के चलियो खक्सी टोली में साथ चलने से इनकार करने पर प्रेमी राजू उरांव ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपी राजू उरांव अपने साथी के साथ बाइक में बैठकर मौके से फरार हो गया था.

10:52 PM. 19 Sept 2210:52 PM. 19 Sept

पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव बाजार से 3 PLFI नक्सली गिरफ्तार

बंदगांव : पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव बाजार से पुलिस ने नक्सली संगठन PLFI के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI के कुछ सक्रिय सदस्य बंदगांव बाजार में दुकान वालों से रंगदारी लेने आया है. तत्काल एक टीम का गठन कर थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान PLFI के तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तार नक्सलियों में बंदगांव थाना के कटवा गांव निवासी मंदरु बोदरा उर्फ जोटो, फगुवा बोदरा उर्फ हेटो एवं बंदगांव थाना के ईटी गांव निवासी दुमसी बोदरा है. वहीं, कुछ नक्सली भागने में सफल रहा. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से दो गोली, एक चाकू और लेवी लिखा पर्चा भी बरामद किया है.

10:52 PM. 19 Sept 2210:52 PM. 19 Sept

सिमडेगा में बकरी चोरी के आरोपी की ग्रामीणों की पिटाई से हुई मौत

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के जोगबाहर गांव में बकरी चोरी के आरोपी को गांव के युवकों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया. घायल की मौत रांची ले जाने के क्रम में हो गयी. वहीं, बकरी चोरी के अन्य आरोपी का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार ने बताया कि घायल जीतनाथ के अनुसार, 17 सितंबर की रात को बंगरू की घोसरा निवासी जगदीश नायक के साथ आरानी से जोकबहार के रास्ते अपने घर आ रहा था. इसी दौरान रास्ते में तेल खत्म हो गया. जीतनाथ अपने परिचित बंसी लोहरा के घर तेल लाने की बातें कहते हुए चला गया. जगदीश बाईक के समीप खड़ा था. जीतनाथ के जाने के कुछ देर बाद शोर सुनायी पड़ने लगा. घटनास्थल की ओर गया, तो देखा कि जीतनाथ की कुछ युवकों द्वारा पिटाई की जा रही थी. ग्रामीणों जगदीश की भी पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच जगदीश ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए  घटना स्थल पर पहुंची.  सड़क पर जगदीश नायक गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था. जबकि जीतनाथ को भी चोटें लगी थी. दोनों को  हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां जगदीश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 18 सितंबर को रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स ले जाने के क्रम में देर शाम जगदीश की मौत हो गयी.

10:52 PM. 19 Sept 2210:52 PM. 19 Sept

रांची SSP ने सिल्ली थाना प्रभारी अजय कुमार को किया सस्पेंड

सिल्ली (विष्णु गिरि) : रांची एसएसपी किशोर कौशल ने अवैध कोयला कारोबारी से सांठगांठ रखने के आरोप में सिल्ली थाना प्रभारी अजय कुमार को सस्पेंड कर दिया. दूसरी ओर, सिल्ली थाना क्षेत्र के रामपुर लोवादाग में अवैध रूप से चल रहे एक कोयला डिपो से सोमवार को दो ट्रैक्टर कोयला जब्त किया. जब्त कोयले को सिल्ली थाना परिसर में रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि सिल्ली क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले का कारोबार चल रहा है. रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने क्षेत्र में छापामारी कर कोयले से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. इस मामले की जांच का आदेश डीएसपी और इस्पेक्टर को दिया गया है. वहीं, अवैध कोयला कारोबार के आरोप में लोवादाग निवासी भीस्म महतो समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल तेज कर दी है.

10:52 PM. 19 Sept 2210:52 PM. 19 Sept

रांची में इलाज के दौरान ब्रेन हेमरेज से IRB जवान की हुई मौत

चौपारण : हजारीबाग जिला अंतर्गत चौपारण प्रखंड के सिंघरांवा निवासी IRB जवान विकास कुमार का इलाज के दौरान रांची के मेडिका अस्पताल में निधन हो गया. विकास IRB कैंप, खूंटी जिला में पदस्थापित था. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान उसके सर में अचानक असहनीय दर्द हुआ. इसके कारण वहीं गिर पड़ा. अफरा-तफरी में IRB के जवानों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विकास को बेहतर इलाज के लिए रांची के महाबीर मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

10:52 PM. 19 Sept 2210:52 PM. 19 Sept

माओवादी कारू यादव को हजारीबाग की पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया

हजारीबाग : 15 लाख का इनामी भाकपा माओवादी कारू यादव को हजारीबाग की पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. बता दें कि ATS की टीम ने इनामी माओवादी कारू यादव को महाराष्ट्र के पालघर जिला अंतर्गत नालासोपारा क्षेत्र के एक मॉल से गिरफ्तार किया है. कारू यादव पर हत्या, रंगदारी, लेवी और आर्म्स एक्ट के 24 मामले झारखंड के विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज हैं.

10:52 PM. 19 Sept 2210:52 PM. 19 Sept

लातेहार में नक्सली संगठन JJMP के 4 सदस्य गिरफ्तार, 12 के खिलाफ FIR

लातेहार : रविवार को हुई पुलिस- नक्सली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सली संगठन JJMP के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है. वहीं, 12 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. मालूम हो कि सदर थाना क्षेत्र की पेशरार पंचायत के केदली टोला जंगल में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली थी. इस दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल में भाग खड़े हुए. इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया.

2:04 PM. 19 Sept 222:04 PM. 19 Sept

जीवित्पुत्रिका पर्व के दिन बोकारो के युवक की मौत

बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी पंचायत के मंगरो गांव मे पलायन का दर्द तब छलक पड़ा परमेश्वर अगरिया की पत्नी मलवा देवी जीवित्पुत्रिका ब्रत रखी थी. लेकिन उसे क्या पता कि मुंबई से पर्व के दिन हीं पुत्र का शव आयेगा, मां पुत्र की मृत्यु की खबर सूनकर गम मे डूब गयी है. वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.

1:21 PM. 19 Sept 221:21 PM. 19 Sept

जमशेदपुर में प्रधानमंत्री आवास के लिए 24 सितंबर को होगी लॉटरी

जमशेदपुर के बिरसानगर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 24 सितंबर को सिदगोड़ा के सोन मंडप में लॉटरी होगी. उस दिन 852 लाभुकों के लिए लॉटरी निकाली जायेगी. इसमें तय होगा कि लाभुकों को किस फ्लोर पर आवास मिलेगा. यहां 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है.

1:21 PM. 19 Sept 221:21 PM. 19 Sept

चायबागान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

नामकुम थाना क्षेत्र के चायबागान में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वह अपनी पत्नी के साथ रहता था. मृतक का नाम रवि है, जबकि पत्नी का नाम पूजा है. आपसी विवाद में आत्महत्या की बात कही जा रही है. नामकुम पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

11:18 AM. 19 Sept 2211:18 AM. 19 Sept

22 वर्षीय लड़की की गोली मार कर हत्या

चान्हो थाना क्षेत्र के खक्सीटोली में रहने वाली 22 वर्षीय लड़की खुशबू कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आ रही जानकारी के मुताबिक खुशबू को गोली उसके प्रेमी शहनाई टोली निवासी राजू उरांव ने मारी है. बताया जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

11:18 AM. 19 Sept 2211:18 AM. 19 Sept

धारदार हथियार से व्यक्ति की निर्मम हत्या

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र स्थित मुख्य पथ पर एक व्यक्ति की धारदार हथियार से मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दिए जाने का सनखेज मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार अहले सुबह की बताई जा रही है. मृतक की पहचान तिसरी थाना क्षेत्र स्थित मंझलाडीह निवासी बासो महतो के रूप में की गई है.

11:18 AM. 19 Sept 2211:18 AM. 19 Sept

बीएसएल कर्मियों के बोनस को लेकर बैठक आज

बोकारो. बीएसएल में बोनस को लेकर एनजेसीएस की बैठक 19 सितंबर को नयी दिल्ली में होगी. बैठक में पांच यूनियन इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस व बीएमएस के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी. मालूम हो कि पिछले साल कर्मियों को 21 हजार रुपये बोनस मिले थे. कर्मी बीएसएल के प्रॉफिट को देखते हुए 60 हजार रुपये बोनस की उम्मीद लगाये हुए हैं. उधर, यूनियन सूत्रों के अनुसार प्रबंधन 25 हजार रुपये से अधिक बोनस देने के मूड में नहीं है, लेकिन प्रॉफिट को देखते हुए 30 हजार से कम पर समझौता नहीं किया जायेगा.

11:18 AM. 19 Sept 2211:18 AM. 19 Sept

कस्तूरबा के शिक्षकों को अब 20 फीसदी बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा 

रांची. राज्य के कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन 20% बढ़ाया गया है. राज्य के 203 कस्तूरबा विद्यालयों व 57 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है.

11:18 AM. 19 Sept 2211:18 AM. 19 Sept

बरहेट में सभा को करेंगे संबोधित सीएम हेमंत सोरेन

बरहेट. सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को बरहेट के प्लस-टू एसएसडी हाइस्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. मंगलवार को सीएम हेलीकॉप्टर से अपराह्न एक बजे हाइस्कूल मैदान में उतरेंगे.

8:25 AM. 19 Sept 228:25 AM. 19 Sept

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये सफाई कर्मचारी

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और आदित्यपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया है. सोमवार की सुबह कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर नगर निकायों के कार्यालय के आगे धरना पर बैठ गए हैं. सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जमशेदपुर और आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सुबह कचरा का उठाव का काम नहीं हुआ.

8:09 AM. 19 Sept 228:09 AM. 19 Sept

चाईबासा में शुरू होगा बीएयू का उद्यान कॉलेज

बिरसा कृषि विवि का उद्यान कॉलेज 26 सितंबर से खूंटपानी में शुरू हो जाएगा. यहां भवन बन कर तैयार हो गया है. अभी रांची से ही उद्यान महाविद्यालय के छात्रों की क्लास चल रही है. बीएयू के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह के मुताबिक पहले साल के छात्रों की ऑफलाइन क्लास शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola