Live Updates

Jharkhand Breaking News Live: जमशेदपुर के जुगसलाई में लॉकर तोड़कर जेवरात व कैश की चोरी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

जमशेदपुर के जुगसलाई में लॉकर तोड़कर जेवरात व कैश की चोरी

जमशेदपुर: छठ पूजा में गया जमुना अपार्टमेंट में चोरी का प्रयास असफल रहा. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. जुगसलाई थाना अंतर्गत बाटा चौक में अनिल अग्रवाल के घर का मुख्य गेट खुला होने के कारण घर में प्रवेश कर अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी एवं नकद की चोरी की गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी सुमित अग्रवाल ,थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने जांच की. घटना के बाद जुगसलाई मंडल अध्यक्ष सहित अन्य व्यापारी सुमित अग्रवाल के घर पर पहुंचे.

सीएम हेमंत सोरेन ने विश्वकप क्रिकेट जीतने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को दी बधाई

रांची: विश्वकप क्रिकेट जीतने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई दी. सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पूरे विश्वकप में टीम इंडिया ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया. टीम इंडिया को भी बधाई. विश्वकप में शानदार खेल से क्रिकेट प्रेमियों को खुशियों के कई पल देने के लिए अन्य सभी देश की टीमों को भी बधाई.

आदित्यपुर में खरकई नदी के कुलुपटांगा छठ घाट पर नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

आदित्यपुर: रविवार की सुबह आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकई नदी के कुलुपटांगा छठ घाट पर दोस्तों के साथ नहाने के क्रम में पैर फिसलने से कुंदन शुक्ला नामक युवक गहरे पानी में डूब गया. वहां उपस्थित गोताखोरों की मदद से उसे निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक पथ संख्या-11 आदित्यपुर दो का निवासी था. उसके घर में भी छठ पर्व का आयोजन था.

रातू रोड स्थित फूड बाजार नामक होटल में लगी आग, काबू पाने में जुटे लोग

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड स्थित फूड बाजार नामक होटल में आग लगी है. स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

रांची के हटनिया तालाब छठ घाट पर सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी के‍ साथ अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर रांची के हटनिया तालाब छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया.

देखते बन रही है छठ घाटों की अद्भुत छटा, गूंज रहे छठी मइया के गीत

लोकआस्था का महापर्व छठ को लेकर माहौल भक्तिमय है. चारों तरफ छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं. नेम-निष्ठा के इस महापर्व में स्वच्छता और सजावट से शहर की खूबसूरती बढ़ गयी है. छठ घाटों की छटा अद्भुत दिख रही है. सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं. रांची समेत पूरे झारखंड में छठ को लेकर लोगों में उल्लास है.

Jharkhand Breaking News Live: जमशेदपुर के जुगसलाई में लॉकर तोड़कर जेवरात व कैश की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola