Jharkhand Breaking News LIVE: चक्रधरपुर में सड़क हादसे में एक युवक घायल, बीजेपी नेता ने भिजवाया अस्पताल
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
चक्रधरपुर में सड़क हादसे में एक युवक घायल, बीजेपी नेता की मदद
चक्रधरपुर: भरनडीहा गांव निवासी साहु गागराई शाम करीब 7 बजे सड़क किनारे टहल रहा था. तभी तेज रफ्तार वाहन ने साहु गागराई को पीछे से धक्का मार कर घटना स्थल से फरार हो गया. घटना के बाद करीब 20 मिनट तक सड़क पर साहु गागराई पड़ा रहा. लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. तभी भाजपा नेता अनिल बोदरा रांची से चक्रधरपुर लौट रहे थे. तभी उनकी नजर घायल पर पड़ी. तत्काल उन्होंने कराइकेला थाना से संपर्क कर एंबुलेंस बुलाया और घायल को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा.
रामगढ़ के कुजू में हथियार के बल पर एक लाख से अधिक की लूट
कुजू: विद्युत प्रशाखा कार्यालय बीआरएल, रांची रोड में सोमवार की देर रात हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बना कर नकाबपोश सशस्त्र अपराधी नगद 1 लाख 16 हज़ार 390 रुपए लूट कर चलते बने. इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कुजू वीरेंद्र उरांव ने स्थानीय ओपी में लिखित शिकायत की है. सुबह विद्युतकर्मी चंद्रमोहन महतो द्वारा घटना की सूचना मोबाइल के माध्यम से वरीय अधिकारियों को दी गई.
रेलमंत्री ने की पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, दक्षिण पूर्व रेलवे को मिली चार जोड़ी नई ट्रेन
चक्रधरपुर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को त्योहारी सीज़न में दक्षिण पूर्व रेलवे को 4 जोड़ी नई ट्रेनों का उपहार दिया है. रेल मंत्री ने कहा है कि यह पहली बार टाटानगर-बादामपहाड़/रायरंगपुर क्षेत्र में मेल/एक्सप्रेस ट्रेन की कनेक्टिविटी होगी.
डीवीसी प्रबंधन ने दुर्गापूजा को लेकर की बोनस की घोषणा
बोकारो थर्मल/चंद्रपुरा: डीवीसी प्रबंधन ने दुर्गापूजा को लेकर अपने यहां कार्यरत कैजुअल, फॉरेस्ट्री, कैंटीन, गेज रीडर, पारा मेडिकल स्टाफ, मज़दूर, खलासी, सीएसआर सहित विभिन्न ट्रेड के मज़दूरों को जिनका वेतन 21हजार रुपये तक है, उन्हें बोनस भुगतान करने की घोषणा की है. डीवीसी के ईडी एचआर राकेश रंजन के द्वारा जारी बोनस की घोषणा में अनस्किल्ड को 12 हजार 259 रुपए, सेमी स्किल्ड को 14,313, स्किल्ड को 17,225 और हाईली स्किल्ड को 20,254 रुपए बतौर बोनस मिलेगा. डीवीसी प्रबंधन ने अपने यहां कार्यरत सप्लाई मजदूरों के बोनस की घोषणा अभी तक नहीं की है.
चाईबासा की बैठक में बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अफसरों में जानकारी का अभाव है, बढ़ाएं कार्यक्षमता
चाईबासा: जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज समाहरणालय सभा कक्ष में हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनहित के मुद्दों और फ्लैगशिप योजनाओं के तहत पीएमजीएसवाइ, जल जीवन मिशन, पीएमएवाइ, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि, बिजली आदि की समीक्षा की. बैठक में केंद्रीय मंत्री ने स्कूल से बच्चों के ड्रॉपआउट को कम करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया. साथ ही स्किल डेवेलपमेंट को बढ़ावा देने का भी निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अफसरों में जानकारी का अभाव है. अपनी कार्यक्षमता बढ़ायें.
जेवीएम के छात्रों ने चित्रकला के जरिए ईमानदारी का दिया संदेश
रांची: केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देश पर मेकॉन लिमिटेड रांची की ओर से मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जेवीएम श्यामली में चित्रकला का आयोजन किया गया. इसमे कक्षा 5-7वीं (ग्रुप-ए) तथा 8-10वीं (ग्रुप-बी) के विद्यार्थियों ने भाग लिया और ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के विविध पहलुओं को चित्रकारी के माध्यम से दर्शाया. छात्रों ने चित्र के माध्यम से संदेश दिया कि ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है तथा भ्रष्टाचार का विरोध करें. मौके पर प्राचार्य समरजीत जाना, केके मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) , मेकॉन, राजेश सिन्हा, आशीष कुमार, कला शिक्षिका शिल्पी रामानी आदि उपस्थित थे.

लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए