Jharkhand Breaking News LIVE:अमर बाउरी बने बीजेपी विधायक दल के नेता, जेपी पटेल को विधानसभा सचेतक की जिम्मेवारी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

अमर बाउरी बने बीजेपी विधायक दल के नेता, जेपी पटेल को विधानसभा सचेतक की जिम्मेवारी

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी बीजेपी विधायक दल के नेता बनाए गए हैं, जबकि जेपी पटेल को विधानसभा सचेतक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इसकी घोषणा की.

रांची के युवक की घाटशिला में सड़क दुघर्टना में मौत

नामकुम, राजेश वर्मा: नामकुम पतरा टोली निवासी प्रवीण सिंह की मौत घाटशिला में हुई सड़क दुघर्टना में हो गई है. प्रवीण मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद का रहने वाले थे एवं उनकी ससुराल नामकुम के राजाउलातू में है. वर्तमान में पतराटोली में किराए पर रहते थे. वह एक कंपनी के वेयर हाउस में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम अपने मामा के घर घाटशिला जाने के लिए कार से निकले थे. घाटशिला थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवा से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई. ससुरालवालों को रविवार की सुबह पुलिस के द्वारा सूचना दी गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है.

टीवीएनएल के एमडी ने ऊर्जा सचिव सहित सीसीएल के सीएमडी को लिखा पत्र

ललपनिया, नागेश्वर: टीटीपीएस में महज चार दिनों का कोयला स्टॉक में बचा है. कोयले की आपूर्ति की कमी से उत्पन्न संकट पर टीटीपीएस के जीएम सह मुख्य अभियंता सह प्रभारी एमडी अनिल कुमार शर्मा ने प्रधान ऊर्जा सचिव एवं सीसीएल के सीएडी को त्राहिमाम पत्र प्रेषित कर परियोजना में विद्युत उत्पादन पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर की जानकारी दी है. श्री कुमार ने सीसीएल से आग्रह किया गया है कि दुर्गा पूजा में राज्य में बिजली की खपत को देखते हुए कोयले की कमी को पाटने की बात कही है. यही स्थिति रही तो मजबूरन एक यूनिट से विद्युत उत्पादन बंद कर देना पड़ेगा. जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में परियोजना में महज 30 हजार एमटी कोयला स्टॉक में है, जो महज चार दिनों का है, जबकि दोनों यूनिट से प्रतिदिन छह हजार एमटी कोयले की खपत है. सीसीएल के द्वारा 24 घंटे में एक रैक कोयले की आपूर्ति की जा रही है. इससे कोयले के स्टॉक में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है. प्रतिदिन परियोजना को दो रैक कोयला मिले, तो परियोजना में दोनों यूनिट से बिजली उत्पादन में बल मिलता रहेगा. परियोजना में दोनों यूनिट से 340 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है. पहली यूनिट से 180 मेगावाट व दूसरी से 160 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है.

सीआरपीएफ के पूर्व डीआईजी की पत्नी से 27.5 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

नामकुम(रांची), राजेश वर्मा: सीआरपीएफ के पूर्व डीआईजी दिवंगत मारियानुस मिंज की पत्नी सुनीता मिंज ने आरिफ नय्यर उर्फ आर्या छोटा तालाब निज़ाम नगर निवासी पर 27.5 लाख की ठगी करने एवं पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने जमशेदपुर मार्ग पर जामचुआं उलीडीह के समीप रेस्टोरेंट खोला था. आरिफ विश्वास में लेकर षड्यंत्र के तहत रेस्टोरेंट में जबरदस्ती पार्टनर बन गया. अन्य व्यवसाय में पैसा निवेश करने की बात कहकर 27.5 रुपए लिया, परंतु कोई व्यवसाय नहीं किया. पैसे की मांग की तो उसने पार्टनरशिप तोड़ दी एवं 21 सितंबर को अय्यर रेस्टोरेंट पहुंचा एवं जान से मारने की धमकी दी.

पांच नवंबर को लुगु पहाड़ पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट के खिलाफ जनाक्रोश महासभा

महुआटांड़(बोकारो), रामदुलार पंडा: लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति आगामी कार्तिक पूर्णिमा यानी सोहराय कुनामी पर लुगुबुरु में दो दिवसीय 23वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर रेस हो गई है. तैयारियों की समीक्षा और रूपरेखा के विचार विमर्श को रविवार को दोरबार चट्टानी स्थित मेडिटेशन हॉल में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खास ध्यान देने पर बल दिया गया. संबंधित विभागों के सफल संचालन और रूपरेखा पर विचार विमर्श हुआ. इस बैठक में डीवीएस द्वारा प्रस्तावित 1500 मेगावाट क्षमता के लुगु पहाड़ पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट का मुद्दा छाया रहा. समिति ने एक बार फिर इस प्रोजेक्ट का जोरदार विरोध किया और आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. काफी विचार विमर्श के बाद आगामी पांच नवंबर को प्रस्तावित प्रोजेक्ट के खिलाफ जनाक्रोश महासभा करने का निर्णय लिया गया. पूरे देश में इस आक्रोश महासभा को लेकर प्रचार प्रसार करने पर बल दिया गया.

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रांची में निकाली गयी पिंक ऑटो रैली

रांची: HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल, इरबा, रांची के तत्वावधान में पिंक ऑटो रैली निकाली गई. इसमें शहर की पिंक ऑटो चलाने वाली महिलाओं ने रैली के माध्यम से ब्रेस्ट कैंसर से संबन्धित जागरूकता अभियान चलाया. यह रैली हॉस्पिटल से लेकर मोराबादी मैदान तक गई. यह अक्टूबर का महीना ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जा रहा है. जुंबा एक्सरसाइज से शुरुआत कर मोराबादी में रैली के साथ समापन किया गया. मुख्य अतिथि थीं झारखंड की मशहूर गायिका मोनिका मुंडू और रिलीजियस बियोंड योग की राफिया नाज़.

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola