Jharkhand Breaking News: इन्फ्लूएंजा को लेकर देवघर के अस्पतालों में व्यस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: आजसू नेता सह तैलिक वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष तिलेश्वर साहू हत्याकांड की सुनवाई करते हुए हजारीबाग व्यवहार न्यायालय ने दोषी विनोद यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. वहीं, लातेहार में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे नक्सली संगठन पीएलएफआई के एक नक्सली को पुलिस ने हथिया सहित गिरफ्तार किया है. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

इन्फ्लूएंजा को लेकर देवघर के अस्पतालों में व्यस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

देवघर : इन्फ्लुएंजा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है. इससे निपटने के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. साथ ही सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल समेत सभी सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड भी रखने को कहा गया है. साथ ही ऐसे लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने को कहा गया है. हालांकि, जिले में अबतक इस वायरस से कोई भी पुष्टि नहीं हुई है. इस संबंध में देवघर सिविल सर्जन डॉ जेके चौधरी ने बताया कि इन्फ्लुएंजा वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की लगभग सभी तैयारी की गयी है. अस्पतालाओं में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार रखने को कहा गया है. ऑक्सीजन की व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा है कि वायरस के कोई भी लक्षण दिखायी दें, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को संपर्क करें.

गोड्डा में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की मिली सजा

गोड्डा कोर्ट : स्पेशल पॉक्सो कोर्ट सह डीजे तृतीय जनार्दन सिंह की अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की सजा सुनायी है. साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को दो साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. सजावार सद्दाम बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथपुरा का रहनेवाला है. उसने अपने ही थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया तथा शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता का गर्भपात करवा दिया. फिर पंचायती हुई. बकरीद में शादी की बात तय हुआ. लेकिन सद्दाम ने शादी से इनकार कर दिया था. इसी को लेकर 18 अगस्त, 2019 को सद्दाम के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था.

बोकारो के जारंगडीह गोलीकांड में सभी आरोपी गये जेल

तेनुघाट/बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत जारंगडीह अपर बंगला के समीप शनिवार की रात दो बाइक पर सवार चार युवकों द्वारा गोलीबारी की घटना के शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया. इस संबंध में बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बताया कि इस गोलीकांड की घटना को दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के उद्देश्य अंजाम दिया गया था. बताया कि गत 11 मार्च की रात को यह सूचना मिली थी कि बोकारो थर्मल थाना के जारंगडीह में कुछ अज्ञात अपराधी द्वारा अंधाधुंध गोली चलायी गयी, जिससे एक व्यक्ति को गोली लगी थी. घायल को पहले अस्पताल पहुंचाया गया और मौके से दो गोली बरामद किया गया था.

IAS वंदना दादेल बनी सीएम की प्रधान सचिव, 2 अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

रांची : झारखंड सरकार ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल को स्थानांतरित करते हुए मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है. वंदना दादेल अपने कार्यों के साथ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी. वहीं, उद्याेग विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह को उद्योग विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है. श्री सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ जियाडा के प्रबंध निदेशक और खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

महाराष्ट्र के एक व्यक्ति का शव खूंटी के कुंजला में मिला, जांच में जुटी पुलिस

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के कुंजला में सलेश्वरी भवन के निकट महाराष्ट्र के एक युवक का शव बरामद हुआ. बताया गया कि मृतक ट्रक का सह चालक था. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पॉकेज से पर्चा बरामद कर महाराष्ट के नादेड़ जिले में वेंकट राजू केंद्रे से संपर्क किया. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच उन्होंने ट्रक सह चालक के तौर पर शिवशंकर नारायण गुटुके के रूप में की. पुलिस जांच पड़ताल तेज कर दी है.

सिमडेगा में डायन का आरोप लगाकर हत्या करने के 2 दोषी को आजीवन कारावास

सिमडेगा (मो इलियास) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशा देवी भट्ट की अदालत ने पत्नी पर डायन का आरोप लगाकर हत्या करने के दो दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बताया गया कि एक अगस्त, 2019 को बोलबा निवासी अमर सिंह के घर में पूजा का कार्यक्रम था. जहां ओझागुनी करने वाला कुंज बिहारी सिंह भी मौजूद था. इस दौरान पूजा में भाग लेने के लिए गांव के ही बेवंत सिंह अपनी पत्नी सुलोचन देवी के साथ पहुंचा. इस दौरान कुंज बिहारी सिंह ने बेवंत सिंह की पत्नी सुलोचन देवी पर डायन होने का आरोप लगा दिया. जिससे दोनों के बीच-कहा सुनी होने लगी. इस दौरान सुलोचन दिवी अपने घर चली गयी, लेकिन बेवंत सिंह वहीं रह गया. काफी देर के बाद भी बसंत सिंह जब घर नहीं लौटा, तो सुलचन देवी उसे ढूंढने निकली. इसी दौरान घर के कुछ दूरी पर देखा कि अमर सिंह टांगी से और कुंज बिहारी सिंह लाठी से उसके पति बवंत सिंह की पिटाई कर रहे हैं. नजदीक जाकर देखी, तो बेवन्त सिंह की मौत हो चुकी थी. बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इधर, इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने गवाहों के बयान एवं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इस मामले में अभियोजन पक्ष से प्रभारी लोक अभियोजक अमित कुमारी श्रीवास्तव ने दलीलें दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola