Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: बीएयू में बोले सी डैक के निदेशक एके सिन्हा, खाद्यान सुरक्षा होगी सबसे बड़ी समस्या

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

बीएयू की कार्यशाला में बोले सी डैक के वरीय निदेशक आदित्य कुमार सिन्हा, 50 साल बाद खाद्यान सुरक्षा होगी सबसे बड़ी समस्या

रांची: बदलते कृषि परिवेश में टेक्नोलॉजी की भूमिका अहम होती जा रही है. देश के सामने अगले 50 साल बाद खाद्यान सुरक्षा सबसे बड़ी समस्या होगी. जिसका आपसी समझदारी, सहयोग, सदुपयोग एवं संयुक्त प्रयासों से समाधान करने की आवश्यकता है. देश में बहुतायत छोटे एवं मझौले किसान हैं. देश की भावी खाद्यान सुरक्षा में छोटे एवं मझौले किसानों की सहभागिता जरूरी होगी. ये बातें सी डैक, कोलकाता के वरीय निदेशक आदित्य कुमार सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि बीएयू में एफपीओ मध्यस्थ आईटी हस्तक्षेप विषयक प्रशिक्षण सह कार्यशाला में कहीं. बीएयू के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने सी डैक, कोलकत्ता एवं बीएयू, रांची के संयुक्त सहयोग से एग्री इन्फोमैट्रिक्स एवं एग्री – इलोट्रोनिक्स का कृषि क्षेत्र में समावेश को क्रांतिकारी कदम बताया. उन्होंने सी डैक, कोलकत्ता एवं बीएयू वैज्ञानिकों का इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में टीम भावना एवं प्रयासों की सराहना की. बेस्ट एफपीओ मोबिलाइजेशन अवार्ड से देवीचरण गोप, बेस्ट एफपीओ अवार्ड से गंधुरा उरांव तथा बेस्ट एफपीओ नेटवर्क अवार्ड से राजेन्द्र महतो को सम्मानित किया गया. मौके पर नागपुरी भाषा से कृषि तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए डॉ टीएन साहू एवं डॉ सुभाष साहू को सम्मानित किया गया. कृषि क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से आईटी को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ एसके पाल, डॉ सुशील प्रसाद, डॉ एमके गुप्ता, डॉ एस कर्माकार, डॉ बीके अग्रवाल, डॉ एके पांडे, डॉ रमेश कुमार, डॉ निभा बाड़ा, डॉ बीके झा,डॉ नीरज कुमार, डॉ एचसी लाल, डॉ बिनय कुमार, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ सीएस सिंह, डॉ एसबी कुमार, डॉ एसके झा, डॉ आईए अंसारी, डॉ एनसी गुप्ता एवं डॉ अशोक कुमार सिंह को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर कुलपति ने कृषि क्षेत्र में आईटी का नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सी डैक, कोलकत्ता की टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन रेडियो हरियाली समन्यवयक शशि सिंह, स्वागत भाषण डीन एग्रीकल्चर डॉ डीके शाही एवं धन्यवाद सचिव डॉ बीके झा ने दिया. मौके पर डॉ पीके सिंह, डॉ शिव मंगल प्रसाद, ई डीके रुसिया, डॉ पी महापात्रा, डॉ अरविन्द कुमार आदि सहित एफपीओ से जुड़े पदाधिकारी एवं किसान भारी संख्या में मौजूद थे.

बीआईटी लालपुर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने किया कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

रांची: बीआईटी लालपुर सेंटर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य द्वारा 60 कंप्यूटरों (कोर आई 7 युक्त) से युक्त कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया. उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर लालपुर सेंटर को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया है. कॉलेज के नवनियुक्त प्रोफेसर न सिर्फ अपना एकेडमिक कार्य करेंगे बल्कि छात्रों को नई-नई तकनीकों की ट्रेनिंग देकर सबल एवं दक्ष भी बनाएंगे. कम्प्यूटर लैब में एमसीए, एमबीए, बीसीए, एवं बीबीए के छात्र- छात्राओं के लिए SQL, जावा, सी, सी प्लस प्लस, पाईथोन एनाकोंडा, स्पाइडर, आर लेंगुएज, वाइसन, लैक्स जैसे प्रोग्रामिंग भाषा का उच्च प्रशिक्षण देने की पूरी व्यवस्था की गई है. इस अवसर पर डॉ जीपी मिश्रा, डॉ अमृता प्रियम, डॉ प्रणव कुमार, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संजय कुमार, डॉ बी के शर्मा, डॉ कुंतल मुखर्जी, डॉ जया पाल, ममता पाण्डे, मानसी गुप्ता, हरेश्वर प्रसाद, सुभाशीष रॉय, सिद्धिनाथ मिश्रा, शांतनु सिन्हा, सोमनाथ चटर्जी, मनोज कुमार, रवि भूषण पांडेय, अनामिका चरण, मोहन महतो, प्रभु महतो, अजित कुमार महतो आदि उपस्थित थे.

झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम की 851 में 500 सीटें फुल

झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के प्रथम चरण के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में कुल 851 सीटों में से 500 सीटें भर चुकी हैं. इस नामांकन प्रक्रिया में B.Ed (social Science ) की सारी सीटें भर चुकी हैं. विद्यार्थियों के बीच Geology, Geoinformatics, B.Ed, Life Sciences, English की डिमांड सबसे अधिक रही. जिसका परिणाम है इन विषयों की आरक्षित श्रेणी की कुल सीटों को छोड़कर लगभग सौ फीसदी सीटें भर चुकी हैं. बची हुई सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे राउंड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी, जिसकी पूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.cuj.ac.in पर उपलब्ध होगी. इच्छुक छात्र नामांकन प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए समय पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करेंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य / ओबीसी / इएसडब्ल्यू वर्ग के लिए 800 रु एएसी / एसटी वर्ग के 400 रु तथा महिलाओं एवं दिव्यांग छात्रों के लिए 200 रु राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी.

झारखंड चैंबर के प्रमोद सारस्वत ने उपश्रमायुक्त प्रदीप लकड़ा से की मुलाकात, किया अभिनंदन

रांची: फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से उपश्रमायुक्त (अतिरिक्त प्रभार) प्रदीप लकड़ा का स्वागत किया गया. झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का सचिव बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी. फेडरेशन के श्रम एवं माप तौल उपसमिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया.

हजारीबाग के बरकट्ठा में सात घरों से लाखों की चोरी, बकरे तक को नहीं छोड़ा चोर

बरकट्ठा (हजारीबाग), रेयाज खान : हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कलहाबाद पारटांड में एक ही रात सात घरों से चोरों ने लाखों रुपये के संपत्ति की चोरी कर पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है. चोरी की एक साथ हुई वारदात से आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. 10 सितंबर की रात चोरों ने पारटांड निवासी मुंशी राम पिता दिवंगत सेवा राम के घर से नगद 30 हजार रुपये समेत करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, प्रदीप राम पिता जीबलाल राम के घर बेटी की शादी के लिए खरीदी गई सोने-चांदी के जेवरात समेत कांसा, पीतल का बर्तन समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. इसके अलावा संजय प्रसाद पिता रामेश्वर महतो, डोमन प्रसाद पिता दिवंगत फलेंद्र महतो, लीलधारी प्रसाद पिता दिवंगत तोल महतो और दिनेश्वर सिंह के घर चाेरों ने हाथ साफ किया. इस दौरान हुलास राम दिवंगत ���मर राम के घर से बकरा, राशन, घरेलू समान समेत लगभग 20 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. मामले की सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना पुलिस, विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया. आशंका जताई जा रही है कि चोरी की घटना को 25-30 लोग एक साथ मिलकर इसे अंजाम दिया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

धनबाद के सलानपुर पैच में 5 घर जमींदोंज, मची अफरा-तफरी

कतरास, धनबाद : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के सलानपुर पैच में सोमवार शाम को भू-धंसान हो गया. घटना से धौड़ा के रूप में घर बनाकर रह रहे पांच घर जमींदोज हो गये. घर के साथ पंखा, साइकिल, बर्तन सहित कपड़ा समेत अन्य सामान करीब तीन फीट गहराई में समा गये. जिनके घर जमींदोज हुए उनमें सोनू चौधरी, विशाल तुरी, अजय तुरी, सूरज भुइयां, शंकर यादव शामिल है. घटना के बाद से यहां अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलने पर न्यू आकाश किनारी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी ली. पीओ ने तुरंत वहां से लोगों को हटाया. पीओ अवधेश कुमार ने बताया कि इलाका पूरी तरह से डेंजर जोन में है. पहले से अवैध खनन कर नीचे खोखला कर दिया गया है. दो-तीन घर जमीन से तीन फीट नीचे धंस गयी है. मंगलवार से अति डेंजर जोन में रहने वालों को व्यवस्थित किया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola