Jharkhand Breaking News Live: बड़कागांव के अमीनेश कुमार का राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ..

विज्ञापन

बड़कागांव के अमीनेश कुमार का राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुआ चयन

Jharkhand Breaking News Live: बड़कागांव के अमीनेश कुमार का राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुआ चयन

बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत अंबाजीत निवासी जयप्रकाश सिंह के पौत्र व सतीश सिंह के पुत्र अनिमेष कुमार का नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) बेंगलुरु में चयन हुआ. अनिमेष की प्रारंभिक शिक्षा हजारीबाग एंजेल स्कूल से हुई. यहां से उन्होंने दसवीं पास की है. अनिमेष शुरू से ही क्रिकेट के प्रति ज्यादा रुचि रखता था जिस कारण अपने अभिभावकों को पढ़ाई में कम रुचि की बात बतलाता था. अनिमेष शुरू से ही स्कूल क्रिकेट मैच में भाग लेना प्रारंभ किया और धीरे-धीरे आज इस मुकाम तक पहुंचा है. अनिमेष के एनसीए में चयन से गांव व प्रखंड में खुशी की लहर है. एनसीए चयन मैच के प्रथम पाली में ही अनिमेष ने 297 रन बनाकर एनसीए-बी को 88 रन से जीत दिलाई.

गिरिडीह के देवरी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

देवरी : गिरिडीह जिला अंतर्गत चतरो- जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड़ गांव के पास सड़क दुर्घटना में मकडीहा गांव के 24 वर्षीय युवक टिंकू यादव उर्फ कारु यादव की मौत हो गयी. बताया गया कि देवरी थाना क्षेत्र की नेकपुरा पंचायत अंतर्गत मकडीहा गांव निवासी बंशी यादव का पुत्र टिंकू यादव शुक्रवार की शाम जरूरी कार्य से चतरो बाजार गया था. रात में वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था. इसी क्रम में मकडीहा के पास ट्रक की चपेट में आ गया. इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, युवक की मौत की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरो- जमुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में देवरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया. बताया गया कि मृतक टिंकू सूरत में रहकर मजदूरी करता था. गुरुवार को ही वह सूरत से अपने गांव लौटा था. इधर, सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना पर मौके पर कांग्रेस नेता धोकल दास ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

झारखंड कैबिनेट की बैठक छह सितंबर को

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक छह सितंबर को होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि कैबिनेट (मंत्रिपरिषद्) की बैठक छह सितंबर को शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी.

मनीष देसाई ने पीआईबी के प्रधान महानिदेशक का संभाला पदभार

रांची: भारतीय सूचना सेवा (IIS) 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. इससे पहले मनीष देसाई केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक थे.

गिरिडीह में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप

गिरिडीह: चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई केंद्र में एक बार फिर से इलाज में लापरवाही बरतने के कारण प्रसूता की मौत हो गयी है. प्रसूता की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया है. मृतका की पहचान लीलावती देवी (पति राहुल कोल) सदर प्रखंड के पालमो के दुद्धीटांड़ निवासी के रूप में की गयी है.

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर शिल्पकारों के गांव पहुंचे उपायुक्त, विशेष शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड स्थित अंधारझोर गांव में जिला प्रशासन की टीम पहुंची. मुख्यमंत्री ने ये आदेश ग्रामीणों को आवास, पेंशन, राशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की जानकारी मिलने के बाद दिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola