Jharkhand Breaking News LIVE: रांची में एकल संगिनी-एक पूर्व उत्सव जीवनशैली प्रदर्शनी के पोस्टर का अनावरण

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

एकल संगिनी-एक पूर्व उत्सव जीवनशैली प्रदर्शनी के पोस्टर का अनावरण

रांची महिला समिति द्वारा 16 और 17 अक्टूबर 2023 को स्वर्णभूमि बैंक्वेट्स में जीवनशैली प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. पोस्टर के अनावरण से इस प्रदर्शनी के लिए उलटी गिनती की शुरुआत होती है, जहां उपस्थित व्यक्तियों को एक दुनिया में डूब जाने का अवसर मिलेगा, जो स्टाइल, शौक और नवाचार से भरपूर होगा. प्रदर्शनी दोनों दिनों 11 बजे से लेकर 8 बजे तक चलेगी, जिससे आगंतुकों को जीवनशैली के विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की विविध रेंज का खुलकर खोजने का समय मिलेगा. रमेश धरणीधरका, जयदीप मोदी, मनोज तुल्स्यान, रेखा जैन, राज जैन, राज राजगड़िया, उषा जलान, राजेश अडूकिया, विशेष केडिया, प्रशांत कुमार, पूजा बगरिया ने पोस्टर का अनावरण किया.

खूंटी में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, डीसी ने दिया कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

खूंटी, चंदन: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त लोकेश मिश्र ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया. कोताही बरतने पर सिविल सर्जन को कार्रवाई करने के लिए कहा. उपायुक्त ने एनीमिया मुक्त भारत के तहत प्रखंडों से लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया. इसके लिए सभी बीईईओ और एमओआईसी को संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण करने के लिए कहा. बीडीओ को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कहा. सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी को जिला और प्रखंडों में नियमित रूप से कैलेंडर तैयार का रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए कहा.

यौन शोषण व ठगी के दोषी को तीन साल की सजा

सिमडेगा, इलियास: एसडीजेएम मंजीत कुमार साहू की अदालत ने यौन शोषण व ठगी के दोषी राजेश गोप को तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई तथा 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया. बताया गया कि रांची लापुंग निवासी राजेश गोप बानो थाना क्षेत्र की एक महिला को धोखे में रखकर एवं झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया.

कृषि मंत्री बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सकों को 17 अक्टूबर को करेंगे सम्मानित

झारखंड में कार्यरत ऐसे पशु चिकित्सकों को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग 17 अक्टूबर 2023 को सम्मानित करेगा, जो औसतन आधारभूत संरचना के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. यह जानकारी पशुपालन निदेशक आदित्य रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री बादल और विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दिकी के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा करीब 450 पशु अस्पतालों का असेसमेंट किया जा रहा है. विभाग द्वारा एक फॉर्मेट तैयार किया गया है जिसमें क्लीननेस, विजीबिलिटी एंड सेटअप ग्रीन कैंपस, दैनिक सेवा और डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति के आधार पर सभी पशु अस्पतालों का असेसमेंट किया जा रहा है. निदेशक ने बताया कि मार्किंग शीट में जिन अस्पतालों को बेहतर प्रदर्शन होगा, उन्हें सम्मानित किया जायेगा. विभाग ने जो फॉर्मेट तैयार किया है, वह नो कॉस्ट और लो-कॉस्ट पर आधारित है और सभी अस्पतालों का निरीक्षण एक टीम द्वारा किया जा रहा है.

सिमडेगा में हाथियों ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला

सिमडेगा, इलियास: बांसजोर प्रखंड के कोमबाकेरा कादोपानी गांव में जंगली हाथियों ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला. जानकारी के अनुसार कोमबाकेरा कादोपानी क्षेत्र में गुरुवार की रात 18 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड आ पहुंचा. इसी बीच ग्रामीण एकजुट हुए तथा मशाल, टॉर्च आदि के सहारे जंगली हाथियों को भगाने लगे. इसी दौरान गांव के ही 40 वर्षीय जुएल तोपनो जंगली हाथियों की चपेट में आ गया. जिसे हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला.

चतरा से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

जोरी: चतरा जिले के हंटरगंज अंचल अंतर्गत हल्का नंबर 11 के राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार चौबे को 15000 रुपये रिश्वत लेते एसीबी हजारीबाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार को जोरी स्थित कार्यालय से की गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola