Jharkhand Breaking News LIVE: खरसावां में दुर्गा पूजा पर खर्च होंगे 1.25 लाख व काली पूजा पर 60 हजार रुपये
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
खरसावां में दुर्गा पूजा पर खर्च होंगे 1.25 लाख व काली पूजा पर 60 हजार रुपये
खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : खरसावां के अंचल सभागार में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सीओ शीला उरांव की अध्यक्षता में पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से सरकारी स्तर पर होने वाली दुर्गा पूजा व काली पूजा की तैयारी पर चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि 20 अक्टूबर से बेल्याधिवास के साथ दुर्गा पूजा शुरू हो जायेगी. बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष दुर्गा पूजा में सरकारी फंड से एक लाख 21 हजार रुपये खर्च हुए थे. इस वर्ष इसे बढ़ा कर एक लाख 25 हजार रुपये खर्च करने पर सहमती बनी. इसी तरह काली पूजा में भी पिछले वर्ष 55 हजार रुपये खर्च हुए थे. इस वर्ष इसे बढ़ा कर 60 हजार रुपये करने पर सभी ने सहमति दी.
कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
रांची:कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मांडर के फादर कांस्टेंट लीवंस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. वे पिछले कुछ दिनों से इसी अस्पताल में इलाजरत हैं.
दुर्गा पूजा के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सदर थाने में हुई शांति समिति की बैठक
सिमडेगा, रविकांत साहू: दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार की शाम सदर थाने में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल के अध्यक्ष, सचिव के अलावा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे. अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया. जुलूस मार्ग में किन चीजों की आवश्यकता है, इस पर भी चर्चा की गयी. श्री कुमार ने कहा कि शोभा यात्रा पूर्व से निर्धारित मार्ग से ही गुजरेगी. नए मार्ग का चयन नहीं होगा. पूजा समिति के सभी सदस्यों की सूची अनुमंडल कार्यालय एवं थाने में जमा होगी. जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति माहौल खराब नहीं करेगा. माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कारवाई की जाएगी.
झारखंड फुटबॉल प्रीमियर लीग में शामिल होने पहुंचे फुटबॉल के दिग्गज बाइचुंग भुटिया
रांची: फुटबॉल के दिग्गज बाइचुंग भुटिया रांची पहुंचे. आई एम विजयन और हॉकी दिग्गज धनराज पिल्लै भी रांची पहुंचे. सिल्ली में 4 अक्टूबर से झारखंड फुटबॉल प्रीमियर लीग में शामिल होंगे. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की ओर से प्रीमियर लीग का आयोजन कराया जा रहा है.
बंदगांव के परसाबहाल नदी पर जल्द बनेगा फुट ब्रिज, ग्रामीणों में खुशी
बंदगांव-हुडंगदा पंचायत के परसाबहाल नदी पर ब्रिज निर्माण को लेकर सेल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (सेल) के कार्यपालक निदेशक श्रवण कुमार वर्मा, जनरल मैनेजर हेमू टोप्पो एवं निमित संस्था की निकिता सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान ग्राम मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के साथ बातचीत की. इस मौके पर ग्रामीणों ने सेल के पदाधिकारी को जानकारी देते हुए कहा कि बरसात के चार महीने में ग्रामीणों एवं बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं .जान जोखिम में डालकर बच्चे नदी पार कर विद्यालय जाते हैं. इसके साथ ही बीमार एवं गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने में भी काफी दिक्कतें होती हैं. सेल के जनरल मैनेजर हेमू टोप्पो ने कहा कि इस नदी में जल्द ही 4 फीट चौड़ा फुट ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा.
रांची के हुंडरू फॉल में बहे बिहार के शुभम का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं
सिकिदिरी, रांची, अनिल: हुंडरू फॉल में बहे बिहार के राजगीर के शुभम कुमार उर्फ सोनू की तलाश मंगलवार को भी की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. सिकिदिरी पुलिस व पर्यटन मित्रों ने सुबह से ही उसकी तलाश फॉल के ऊपर व फॉल के आसपास अपने स्तर से की. एनडीआरएफ की टीम शाम को हुंडरू फॉल पहुंची. फॉल में पानी के तेज बहाव के कारण एनडीआरएफ की टीम कुछ नहीं कर सकी.
लेखक के बारे में
By Nutan Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए