Live Updates

Jharkhand Breaking News live Updates: रामगढ़ SDPO की पत्नी ने ससुराल वालों पर मारपीट का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

रामगढ़ SDPO की पत्नी पहुंची चास थाना

रामगढ़ SDPO की पत्नी ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगायी है. वहीं, न्याय के लिए चास महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.

13 बीघा में गेहूं की तैयार फसल जलकर राख

पलामू जिले के हैदरनगर में 13 बीघा में गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गयी. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, नहीं तो और नुकसान हो जाता. ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है. हैदरनगर थाना और अंचल कार्यालय को सूचना दे दी गयी है. किसानों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है.

देवघर के मोहनपुर में स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

बाबामंदिर पूजा करने आ रही श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वाकुरा गांव के समीप पलट गयी. इससे महिला और बच्चा सहित चार श्रद्धालुओं की मौत हो गयी, वहीं दो घायल हो गये. पेड़ से टकराने के कारण स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

दो युवतियों से दरिंदगी

झारखंड की राजधानी रांची में 2 युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. 6 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पीड़िताओं के द्वारा तुपुदाना ओपी में इस मामले की शिकायत की गयी. पुलिस ने जानकारी मिलने के साथ ही कार्रवाई की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक नाबालिग शामिल है. इधर, दोनों युवतियों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बेरहमी से गला रेतकर हत्या

झारखंड के आदित्यपुर में सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना (एसएमपी) की महिला कर्मचारी उषा रानी महतो (22 वर्ष) की आदित्यपुर की सालडीह कॉलोनी स्थित घर में गला रेतकर हत्या कर दी गयी. उषा रानी महतो चांडिल कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता कार्यालय में कनीय लिपिक थीं. वह मूल रूप से चाकुलिया की रहने वाली थीं. इनकी शादी तय हो चुकी थी. शादी से पहले ही इनकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी है. इनसे मिलने आये मंगेतर ने उनका क्षत-विक्षत शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस जांच में जुटी है.

लातेहार के दोकर जंगल में मुठभेड़

झारखंड के लातेहार जिले के दोकर जंगल में आज शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों ओर से 50-60 राउंड गोलियां चली हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola