Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE : पूर्वी सिंहभूम में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज

पूर्वी सिंहभूम (राकेश सिंह) : चाकुलिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में वर्ष 2019 में पदस्थापित प्रबंधक मनीष केरकेट्टा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत लोधाशोली पंचायत स्थित अमलागोड़ा गांव निवासी अरविंद बारीक ने कोर्ट में केस दर्ज कराया. कोर्ट परिवाद चाकुलिया थाना पहुंचने के बाद चाकुलिया थाना में केस रजिस्टर कराया गया. शिकायतकर्ता ने बताया है कि उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में शाखा प्रबंधक मनीष केरकेट्टा के कहने पर स्वास्थ्य बीमा करवाया था. स्वास्थ्य बीमा करवाने के कुछ दिनों बाद उनके पुत्र कृष्णा बारीक बीमार हुआ. कृष्णा का इलाज कटक में कराया गया. इसमें ₹1 लाख 55 हजार 900 का खर्च आया. बीमा की राशि क्लेम करने पर शाखा प्रबंधक मनीष केरकेट्टा ने पैसों का भुगतान करने से इनकार कर दिया. इसी मामले को लेकर केस दर्ज कराया गया है. चाकुलिया थाना में शाखा प्रबंधक मनीष केरकेट्टा के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है. थाना के प्रभारी एसआई जयकांत राय ने बताया कि इस मामले का आइओ एएसआई रामरतन यादव को बनाया गया है.

जंगल में हाथियों ने किया हमला, घायल

जादूगोड़ा (रंजन) : रोआम वन क्षेत्र के जोबला-तिलाईतांड रास्ते में एक हाथी ने तिलाईतांड़ हरिजन बस्ती निवासी राजू सोरेन (20) पर हमला कर दिया. इसमें वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. राजू के परिजनों व दोस्तों ने बताया कि राजू अपने गांव के ही एक लड़के अमन बिरुली के साथ स्कूटी से दवा लेने जादूगोड़ा आ रहा था कि अचानक जोबला के जंगल से दो हाथियों ने हमला कर दिया.

बारिश में जर्जर घर गिरने से सबर दंपती घायल

पूर्वी सिंहभूम (राकेश सिंह ) : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सोनाहातु पंचायत स्थित मालखाम में घर की दीवार गिरने से सबर दंपती दबकर घायल हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से मलबे में दबे सबर दंपती को निकालकर 108 एंबुलेंस के सहारे चाकुलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया. डॉक्टर रंजीत मुर्मू ने उनका इलाज किया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर बंदना सबर एवं उसके पति छोटू सबर अपने जर्जर मकान में सो रहे थे. बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी और सबर दंपती के ऊपर गिर पड़ी.

शिक्षा झारखंडी जनता के अनुरूप हो

रांची (आनंद राम महतो) : झारखंड अधिविध परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा के विकास में झारखंड पिछड़ा प्रदेश के रूप में जाना जाता है. सरकार यहां के लोगों के अनुरूप शिक्षा देने में विफल रही है. शिक्षा व विकास के कार्य जनता के अनुरूप होना चाहिए. वह शुक्रवार को पंच परगना किसान कॉलेज बुंडू में एनसीसी और हिंदी विभाग के तत्वावधान पर शहीदों के सम्मान में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे.

गुमला में बाइक सवार दो युवकों की मौत

गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना के पिलखी मोड़ रोशनपुर के समीप अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल है. मृतकों में पिलखी डांड़टोली निवासी जोधा उरांव के 22 वर्षीय पुत्र बंधना उर्फ संजय उरांव व दोमा उरांव के 20 वर्षीय पुत्र विरेंद्र उरांव शामिल हैं. 22 वर्षीय सूरज उरांव (पिता दिनेश उरांव) घायल है. घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

गिरिडीह में फाइनेंस कर्मी से एक लाख रुपये की छिनतई

गिरिडीह (मृणाल) : गिरिडीह में फाइनेंस कर्मी से एक लाख रुपये की छिनतई हुई है. बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. मुफस्सिल थाना इलाके के बदडीह की घटना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola