ePaper

Jharkhand Board 10th & 12th Result 2020 : झारखंड मैट्रिक व इंटरमीडिएट का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें क्या है जैक की तैयारी ?

Updated at : 23 Jun 2020 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Board 10th & 12th Result 2020 : झारखंड मैट्रिक व इंटरमीडिएट का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें क्या है जैक की तैयारी ?

Jharkhand Board 10th & 12th Result 2020 : झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) जुलाई के पहले सप्ताह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने को लेकर जोर-शोर से जुटी हुई है. आपको बता दें कि फरवरी में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें करीब सात लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण समय से रिजल्ट नहीं निकल सका.

मैट्रिक व इंटरमीडिएट के आयेंगे रिजल्ट

मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि 25 जून तक कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो जाएगा. जुलाई के पहले सप्ताह तक मैट्रिक और इंटर के तीनों संकायों के रिजल्ट निकलने की संभावना है.

मई महीने से शुरू हुआ कॉपियों का मूल्यांकन

कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से कॉपियों का मूल्यांकन 28 मई से शुरू हुआ था. पहले दिन परीक्षकों की उपस्थिति 75 प्रतिशत थी. कई शिक्षक मूल्यांकन केंद्रो तक नहीं पहुंच सके थे. पहले चरण में मैट्रिक व इंटरमीडिएट विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कॉपियों का मूल्यांकन 50 केंद्रो में शुरू हुआ था. इसके बाद दूसरे चरण में इंटरमीडिएट कला संकाय की कॉपियों का मूल्यांकन सात दिनों के बाद शुरू हुआ. मूल्यांकन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.

11-28 फरवरी के बीच हुई थी परीक्षा

झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा इस वर्ष 11 फरवरी से 28 फरवरी 2020 के बीच आयोजित की गई थी. वाणिज्य और गृह विज्ञान की पहली परीक्षा 11 फरवरी को हुई थी, जबकि अंतिम दिन संस्कृत विषय की परीक्षा 28 फरवरी 2020 को ली गयी थी.

लड़कियों से बेहतर था लड़कों का रिजल्ट

पिछले साल 10वीं में कुल 70.77 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे. लड़कों के पास होने का प्रतिशत 72.99 था, जबकि 68.67 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं. लड़कों का रिजल्ट पिछली बार लड़कियों की तुलना में बेहतर था. उस परीक्षा में 1,67,916 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 1,25,853 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी एवं 16,389 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए थे.

जुलाई के पहले सप्ताह में आयेगा रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने जानकारी दी है कि जुलाई के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी होगा. वे बताते हैं कि कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की करीब 6.50 लाख विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच नहीं हो पाई थी. 28 मई से गाइडलाइन का पालन करते हुए कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Panchayatnama

लेखक के बारे में

By Panchayatnama

Panchayatnama is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola