ePaper

Jharkhand: बांग्लादेशी घुसपैठ पर वृंदा करात का बड़ा बयान- बांग्लाभाषी मुस्लिमों को परेशान कर रही भाजपा

Updated at : 25 Jun 2024 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
brinda karat in ranchi jharkhand

रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करतीं वृंदा करात. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand: बांग्लादेशी घुसपैठ पर वृंदा करात ने झारखंड की राजधानी रांची में बड़ा बयान दिया है. कहा कि भाजपा बांग्लाभाषी मुस्लिमों को परेशान कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand|रांची, बिपिन सिंह : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात (Brinda Karat) ने मंगलवार (25 जून) को रांची में बड़ा बयान दिया. झारखंड में बांग्लादेशियों की घुसपैठ के भाजपा के आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि बांग्लाभाषी मुस्लिमों को जान-बूझकर परेशान किया जा रहा है.

संसद में नहीं चलने दिया जाएगा नरेंद्र मोदी सरकार का बुलडोजर

लोकसभा के विशेष सत्र के बीच उन्होंने कहा कि संसद में नरेंद्र मोदी सरकार का बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा. माकपा की वरिष्ठ नेता ने यहां प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान की जनता ने इन्हें सबक दिया, लेकिन उससे उन्होंने कोई सीख नहीं ली. आज भी वह बुलडोजर लेकर पार्लियामेंट चलाने की कोशिश कर रहे हैं. हम इसका विरोध करते हैं. इसका विरोध करते रहेंगे.

शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिश्व सरमा पर भी साधा निशाना

वृंदा करात ने झारखंड के चुनाव प्रभारियों शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिश्व सरमा पर भी निशाना साधा. कहा कि हिमंत और शिवराज झारखंड के बारे में क्या जानकारी रखते हैं, कितनी जानकारी इनको है, यह जानना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि हिमंत बिश्व सरमा घूम-घूमकर सांप्रदायिकता फैलाते हैं. अगर वह यहां सांप्रदायिक नीतियों पर काम करेंगे, तो उसका भी हम विरोध करेंगे.

Also Read : प्रभात खबर से खास बातचीत में बोलीं वृंदा करात- हेमंत सोरेन के साथ हुआ गलत

झारखंड में बांग्लादेशियों की घुसपैठ रोकने के लिए क्या कर रहा केंद्र

वामदलों की बड़ी नेता वृंदा करात ने रांची में माकपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमंत बिश्व सरमा कहते हैं कि यहां बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है. उन्हें यह भी बताना चाहिए कि वर्तमान सरकार के पहले झारखंड में जो सरकारें थीं, बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए उन्होंने क्या किया. केंद्र सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं. वृंदा करात ने आरोप लगाया कि भाजपा चुन-चुनकर बांग्लाभाषी मुस्लिमों को परेशान कर रही है.

2019 के बाद से लोकसभा में नहीं रहा कोई डिप्टी स्पीकर

वृंदा करात ने कहा कि संसद की परंपरा के मुताबिक, कौन स्पीकर बनेगा और कौन डिप्टी स्पीकर, इस पर पहले बातचीत होनी चाहिए. बातचीत के बाद इसकी घोषणा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार चाहे, तो स्पीकर कौन बनेगा, यह तय कर ले. लेकिन, डिप्टी स्पीकर के पद पर विपक्ष का ही नेता होना चाहिए. यह हमारी परंपरा रही है. वर्ष 2019 के चुनाव के बाद सदन में कोई डिप्टी स्पीकर नहीं रहा.

Also Read : रांची : कल्पना सोरेन से मिलीं वृंदा करात, एकजुटता जतायी

उत्तर प्रदेश में बुरी तरह हारी भाजपा : वृंदा करात

माकपा नेता ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार के 400 पार के नारे की भी आलोचना की. कहा कि उन्होंने संविधान बदलने का भी स्लोगन दिया था. वे लोग उत्तर प्रदेश में बुरी तरह हारे. अगर अब केंद्र की सरकार जनमत को साथ लेकर चलना चाहेगी, तभी इस देश में बात बनेगी.

भाजपा को 5 वर्ष सरकार चलाने के लिए लेना होगा 180 डिग्री का टर्न

वृंदा करात ने कहा कि मोदी सरकार को अपने सहयोगियों के साथ पूरे 5 साल सरकार चलाने के लिए 180 डिग्री का टर्न लेना होगा. उनका पहले का अनुभव बताता है कि उन्होंने अपने किसी भी सहयोगी को बख्शा नहीं है. इसलिए आज यह कह पाना मुश्किल है कि यह सरकार कितने दिनों तक चल सकेगी. उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मजबूती के साथ खड़ा रहेगा.

Also Read

Exclusive: वृंदा करात का बड़ा बयान-वामपंथ के सामने हैं चुनौतियां, लेकिन मैं हताश नहीं हूं

धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों के भंडार पर बोलीं वृंदा करात- भ्रष्टाचारी किसी भी दल का हो, सजा मिलनी चाहिए

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola