ePaper

झारखंड-बिहार की पुलिस ने शुरू किया नक्सलियों के खिलाफ अभियान, पलामू में क्रशर प्लांट पर माओवादियों ने किया था हमला

Updated at : 10 May 2020 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड-बिहार की पुलिस ने शुरू किया नक्सलियों के खिलाफ अभियान, पलामू में क्रशर प्लांट पर माओवादियों ने किया था हमला

झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिला (Palamau District) में एक क्रशर प्लांट (Crusher Plant) पर हमले के बाद झारखंड-बिहार की पुलिस ने मिलकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान (Operation Against Naxalites) छेड़ दिया है. संयुक्त अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी शामिल हैं. पलामू की पुलिस गया (Gaya) और औरंगाबाद (Aurangabad) पुलिस के लगातार संपर्क में है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिला (Palamau District) में एक क्रशर प्लांट (Crusher Plant) पर हमले के बाद झारखंड-बिहार की पुलिस ने मिलकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान (Operation Against Naxalites) छेड़ दिया है. संयुक्त अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी शामिल हैं. पलामू की पुलिस गया (Gaya) और औरंगाबाद (Aurangabad) पुलिस के लगातार संपर्क में है.

Also Read: पलामू में क्रशर प्लांट पर नक्सली हमला, एक दर्जन से अधिक वाहनों को जलाया

पलामू के पीपरा थाना क्षेत्र में एनएच-98 पर स्थित चपरवार में सिद्धार्थ स्टोन क्रशर प्लांट में नक्सलियों ने विस्फोट के बाद आगजनी की थी. इसके बाद एसपी ने घटनास्थलका दौरा किया और पलामू की पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया.

इनपुट के आधार पर बिहार-झारखंड की पुलिस और सीआरपीएफ के जवान छापेमारी कर रहे हैं. बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने से पहले भाकपा माओवादी के दस्ते ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी थी. सभी नक्सली वॉकी-टॉकी से एक-दूसरे के संपर्क में थे. अपने कमांडर के निर्देश पर काम कर रहे थे.

Also Read: पलामू से एक नक्सली हुआ गिरफ्तार, कई बड़ी घटनाओं को दिया है अंजाम

बताया जाता है कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने वर्ष 2020 में पिपरा थाना के चपरवार में अपनी पहली बड़ी कार्रवाई में क्रशर प्लांट में विस्फोट एवं आगजनी की थी. इससे पहले नवंबर, 2019 में पिपरा बाजार में सरेशाम गोलीबारी कर झामुमो नेता मोहन गुप्ता और फल विक्रेता सूरज सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

लोकसभा चुनावों के दौरान 26 अप्रैल, 2019 को हरिहरगंज मुख्य बाजार में माओवादियों ने भाजपा के चुनाव कार्यालय को विस्फोट करके उड़ा दिया था. जुलाई, 2019 में बटाने नदी पर बने पुल को उड़ाने का प्रयास भी नक्सलियों ने किया था. विधानसभा चुनावों में माओवादियों ने लगातार अपनी सक्रियता दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली.

टॉप कमांडरों का ठिकाना है छकरबंधा

औरंगाबाद-गया जिले की सीमा पर स्थित सोनदाहा, पचरुखिया, बरहा, डूमरीनाला, लंगुराही, छकरबंधा का जंगल माओवादियों के टॉप कमांडरों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है. कहते हैं कि भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य पीके मिश्रा, सेंट्रल कमेटी सदस्य संदीप यादव समेत टॉप नक्सली नेताओं का यह ठिकाना है.

Also Read: उग्रवादियों ने एक वर्ष में दो दर्जन वाहनों को किया आग के हवाले

जंगल में सर्च ऑपरेशन में शामिल जवानों की मानें, तो यह जंगल छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से भी खतरनाक है. करीब 30 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस जंगल में नक्सलियों के बंकर हैं. स्टोन माइंस हमले में शामिल माओवादी कमांडर नितेश यादव, संजय गोदराम, अभिजीत व अन्य छकरबंधा से ही आये थे.पलामू में इसी इलाके से माओवादी गतिविधि संचालित होता है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन