Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद में 4 जून को झारखंड बंद का ऐलान, आज निकलेगा मशाल जुलूस
Jharkhand Bandh
Jharkhand Bandh: राज्य के विभिन्न आदिवासी संगठनों ने 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है. सिरमटोली सरना स्थल के मुख्य द्वार पर रैंप उतारे जाने के खिलाफ बंद का ऐलान किया है. इस दौरान पेसा कानून और शराबबंदी सहित कई मुद्दों को उठाया जायेगा.
Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप के विरोध में आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा ने चार जून को झारखंड बंद का ऐलान किया है. बंद से पूर्व 3 जून यानी आज शाम को रांची में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप हटाने की मांग को लेकर बंद बुलाया गया है.
आपके शहर में
इन्हें मिलेगी बंद में छूट
इस संबंध में प्रेस वार्ता के जरिये दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी. बताया गया कि 4 जून को बंद को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं. इस दौरान दवा दुकान, आवश्यक सेवाएं, शवयात्रा एंबुलेंस, हॉस्पिटल जानेवाले मरीजों को छूट रहेगी. प्रेस वार्ता में गीताश्री उरांव, निरंजना हेरेंज, कुंदरसी मुंडा, देवकुमार धान, प्रेमशाही मुंडा, फूलचंद तिर्की, बबलू मुंडा, आकाश तिर्की, संगीता कच्छप सहित अन्य लोग शामिल रहे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
क्यों बुलाया गया बंद
इसे लेकर आदिवासी प्रतिनिधियों ने कहा कि यह बंद सिरमटोली सरना स्थल के मुख्य द्वार पर रैंप उतारे जाने के खिलाफ तो है ही. इसके साथ ही आदिवासियों की धर्मस्थली मारंगबुरू गिरिडीह, लुगुबुरू, मुड़हर पहाड़, दिवरी दिरी के अस्तित्व की रक्षा को लेकर भी है.
किन मुद्दों को उठाया जायेगा
प्रतिनिधियों ने बताया कि बंद के दौरान पेसा कानून, आदिवासियों की जमीन लूट, धार्मिक न्यास बोर्ड, नियोजन नीति, लैंडबैंक, ट्राइबल यूनिवर्सिटी, भाषा संस्कृति, शराबबंदी जैसे मुद्दों को भी उठाया जायेगा. मालूम हो कि सिरमटोली फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है.
इसे भी पढ़ें
झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार
Jharkhand Weather Alert: 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, इन 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए