Live Updates

Jharkhand Bandh Update: दूसरे दिन असरदार रहा झारखंड बंद, देवेंद्र महतो समेत कई हिरासत में, बाद में रिहा

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Bandh Updates: झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन के द्वारा 10 और 11 जून को आहूत झारखंड बंद असरदार रहा. बंद के दूसरे दिन छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत आधा दर्जन से अधिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि, शाम को सभी को रिहा कर दिया गया. इससे पहले बंद समर्थकों को रोकने के लिए रांची में 1500 पुलिस वालों को तैनात किया गया था. मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी थी. दो दर्जन से अधिक अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. दो ड्रोन कैमरे भी रखे गये थे. झारखंड बंद की खबरें प्रभात खबर के लाइव सेक्शन में पढ़ें…

विज्ञापन

देवेंद्र महतो समेत सभी को किया गया रिहा

झारखंड सरकार की 60-40 वाली नियोजन नीति का विरोध कर रहे छात्र संगठनों के दो दिवसीय झारखंड बंद के दूसरे दिन बंद समर्थकों ने जहां-तहां टायर जलाकर सड़क जाम किया. झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के नेता देवेंद्र महतो को दिन में हिरासत में ले लिया गया था. शाम को 6 बजे के बाद सभी को रिहा कर दिया गया. इसके साथ ही दो दिवसीय झारखंड बंद का समापन हो गया.

कोतवाली डीएसपी ने कही यह बात

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि छात्र संगठन के लोगों को पकड़ कर कोतवाली थाना ले जाया गया है. जिला स्कूल मैदान में बंदी को लेकर जमा हो रहे छात्रों को डिटेन कर थाना ले जाया गया. उन्होंने कहा कि पांच से 10 लोगों को डिटेन किया है. जिसमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित कई बंद समर्थक शामिल है.

कोतवाली थाना पुलिस ने देवेंद्र नाथ महतो सहित उनके साथियों को किया डिटेन

रांची के कोतवाली थाना पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित उनके साथियों को फिर से डिटेन किया है. जिसके बाद जिला स्कूल से कोतवाली थाना पुलिस ले गई.

Jharkhand Bandh Update: दूसरे दिन असरदार रहा झारखंड बंद, देवेंद्र महतो समेत कई हिरासत में, बाद में रिहा

Jharkhand Bandh LIVE: झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए अल्बर्ट एक्का चौक से निकलेंगे समर्थक

दोपहर एक बजे के करीब देवेंद्र महतो अपने टीम के साथ अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ से बंद को सफल बनाने के लिए बंद समर्थक निकलेंगे.

Jharkhand Bandh LIVE: पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र महतो समेत सभी बंद समर्थकों को छोड़ा

JSSU के छात्र नेता देवेंद्र महतो के नेतृत्व में पांच परगना क्षेत्र राहे, सोनाहातु ,सिल्ली, तमाड़ बुंडू बाजार को बंद कराने के बाद झारखंड का लाइफ लाइन रोड एनएच 33 रांची जिला में स्थित टॉल प्लाजा गेट बुंडू के पास 3 घंटा जाम रहा. डीएसपी अजय कुमार अपने फोर्स के साथ देवेंद्र नाथ महतो को गिरफ्तार किया, जो कुछ देर बाद छौड़ दिया गया.

JSSU के छात्र नेता देवेंद्र महतो को पुलिस ने लिया हिरासत में

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के छात्र नेता देवेंद्र महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने बुंडू टोल पलाजा से डिटेन किया है.

Jharkhand Bandh Update: दूसरे दिन असरदार रहा झारखंड बंद, देवेंद्र महतो समेत कई हिरासत में, बाद में रिहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola