ePaper

VIDEO: झारखंड विधानसभा में 1932 के खतियान और नियोजन नीति पर सरकार ने विपक्ष को घेरा

Updated at : 20 Dec 2023 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: झारखंड विधानसभा में 1932 के खतियान और नियोजन नीति पर सरकार ने विपक्ष को घेरा

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने झारखंड के युवाओं को रोजगार देने के लिए हमारी सरकार ने विधानसभा में नियोजन नीति को पास किया. भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने सदन में बिल का विरोध करने की बजाय पिछले दरवाजे से अपने एक बड़े नेता को हाईकोर्ट भेज दिया.

विज्ञापन

झारखंड विधासनभा के शीतकालीन सत्र में 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियोजन नीति के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने विपक्ष को जमकर कोसा. झारखंड के युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के लिए भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों को जिम्मेदार ठहराया. कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने हजारों युवाओं को रोजगार दिया है. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने झारखंड के युवाओं को रोजगार देने के लिए हमारी सरकार ने विधानसभा में नियोजन नीति को पास किया. भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने सदन में बिल का विरोध करने की बजाय पिछले दरवाजे से अपने एक बड़े नेता को हाईकोर्ट भेज दिया. हाईकोर्ट के जरिए नियोजन नीति को रद्द करवा दिया गया. इसलिए झारखंड के युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के लिए अगर कोई भी पार्टी जिम्मेदार है, तो वह है भाजपा. वहीं, झामुमो के वरिष्ठ नेता और मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि 18 साल में जिन लोगों ने झारखंड के युवाओं को रोजगार नहीं दिया, वे आज हमसे सवाल पूछ रहे हैं. कहा कि जो काम वे 18 साल में नहीं कर पाए, हमारी सरकार दो साल में कैसे कर देगी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सब कुछ करेगी. आज भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए वह बौखला गई है.

Also Read: 1932 खतियान आधारित बिल बिना संशोधन के पास, हेमंत सोरेन बोले- अटॉर्नी जनरल का परामर्श तर्कसंगत नहीं

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola