कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान पर विधानसभा में भाजपा का हंगामा, सदन दो बजे तक स्थगित

Updated at : 05 Mar 2020 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand assembly

झारखंड विधानसभा

jharkhand Assembly Session Adjourned till 2 PM. झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के बजट सत्र (Budget Session) के पांचवें दिन भी सदन में जमकर हंगामा हुआ. गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के विधायकों ने कांग्रेस (Congress) विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) के बयान पर हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी दल के नेताओं ने मांग की कि कांग्रेस विधायक को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, लेकिन इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने इससे इन्कार कर दिया.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन भी सदन में जमकर हंगामा हुआ. गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान पर हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी दल के नेताओं ने मांग की कि कांग्रेस विधायक को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, लेकिन इरफान अंसारी ने इससे इन्कार कर दिया. उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया. भाजपा विधायक इरफान के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गये.

इस पर झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) से कांग्रेस में गये विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सदन के बाहर के बयान को लेकर सदन के अंदर हंगामा करना उचित नहीं है. विपक्ष की नीयत सदन को बाधित करने की है. वहीं, स्‍पीकर रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि सदन के बाहर किसने क्या कहा और अखबार ने क्‍या छपी, इस पर सदन के अंदर बहस उचित नहीं है. ज्ञात हो कि इरफान अंसारी ने भाजपा विधायकों के बारे में कहा था कि वे कुत्ते की तरह भौंकते हैं. इस पर सीपी सिंह ने पलटवार किया था और कहा था कि इरफान अंसारी थूककर चाटते हैं.

दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ता देख स्पीकर ने भाजपा विधायकों को शांत कराने का काफी प्रयास किया, मगर वे नहीं माने. इसके बाद स्‍पीकर रवींद्र नाथ महतो ने सदन को दोपहर दो बजे तक स्‍थगित कर दिया. उधर, भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने सरकार पर उन्हें (शाही को) टार्गेट करने का आरोप लगाया. उल्लेखनीय है कि विधानसभा का बजट सत्र लगातार बाधित हो रहा है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola