ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीईओ के रवि कुमार ने की बैठक, लंबित आवेदनों के निबटारे का निर्देश

Updated at : 16 Aug 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते सीईओ के रवि कुमार

सोशल मीडिया

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल ऑफिसर ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राज्यभर के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. सीईओ के रवि कुमार ने लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार और राज्य पुलिस नोडल ऑफिसर एवी होमकर ने शुक्रवार को निर्वाचन सदन में अधिकारियों के साथ बैठक की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई रेंज आईजी, डीआईजी, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्देश दिया गया. उन्हें लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन करने को कहा गया.

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अफसरों को क्या दिया निर्देश?

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सीआरपीएफ, पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों के लिए चुनाव के दौरान न्यूनतम सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं का आकलन कर लें. वलनरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों का आकलन करते हुए इसकी रिपोर्ट तैयार कर लें. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में गैर जमानतीय वारंट से संबंधित मामलों पर समय से कानून सम्मत कार्रवाई करें.

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कौन सी प्रक्रिया समय से पूरी करने का मिला निर्देश?

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पदाधिकारियों एवं कर्मियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया समय से पूर्ण कर लें एवं आवश्यकता अनुसार सेक्टर ऑफिसर भी नियुक्त कर लें. उन्होंने कहा कि एसएसआर के क्रम में मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें.

हफ्तेभर में किन मामलों के निबटारे का मिला है निर्देश?

राज्य पुलिस नोडल ऑफिसर एवी होमकर ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव के दौरान एमसीसी एवं सोशल मीडिया से संबंधित शत-प्रतिशत मामलों का निबटारा एक सप्ताह के अंदर कर लें.

मौके पर कौन-कौन थे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्यालय से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, डीआईजी इंद्रजीत महथा, डीआईजी धनंजय सिंह, ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, सिस्टम एनालिस्ट एसएन जमील आदि उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव? चुनाव आयोग पर टिकीं निगाहें

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola