झारखंड के आदिवासी सीटों पर जीत के लिए BJP का प्लान तैयार, इन दिग्गज नेताओं को चुनाव में उतारने की तैयारी

Published by : Satish Kumar Updated At : 20 Aug 2024 9:19 AM

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को खिजरी या खरसावां सीट से चुनाव लड़ाने पर मंथन चल रहा है. सभी एसटी सीटों पर जिलाध्यक्षों की ओर से अनुशंसा की गयी तीन-तीन नामों पर विचार किया जा रहा है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा जोर-शोर से तैयारी में जुटी है. पार्टी ने इस बार राज्य में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 28 सीटों पर जीत दर्ज करने को लेकर खास रणनीति बना रही है. पार्टी ने इसमें से आधे से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने की योजना बनायी है. इसको लेकर खाका तैयार किया जा रहा है. प्रत्याशी चयन को लेकर कवायद चल रही है. संताल परगना व कोल्हान प्रमंडल की सीटों पर खास नजर रख कर तैयारी की जा रही है. भाजपा के चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधानसभा चुनाव के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा लगातार पार्टी के नेताओं से संपर्क कर आगे की रणनीति बनाने में जुटे हैं.

अर्जुन मुंडा को इस सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी

विधानसभा चुनाव में इस बार अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, सुदर्शन भगत, दिनेश उरांव, गीता कोड़ा, सीता सोरेन, लुईस मरांडी समेत पूर्व विधायक के साथ-साथ पार्टी के कद्दावर नेताओं व पदाधिकारियों को चुनाव में उतारने की तैयारी चल रही है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को खिजरी या खरसावां सीट से चुनाव लड़ाने पर मंथन चल रहा है. सभी एसटी सीटों पर जिलाध्यक्षों की ओर से अनुशंसा की गयी तीन-तीन नामों पर विचार किया जा रहा है. इनके अलावा अन्य नामों पर पार्टी विचार कर रही है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में रसगुल्ले ने ले ली नाबालिग की जान, चाचा के आने की खुशियां गम में बदलीं

एसटी सीटों पर इनके नाम पर चल रहा विचार

  1. खिजरी : पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा.
  2. खूंटी : विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कड़िया मुंडा के बेटे जगन्नाथ मुंडा.
  3. तोरपा : विधायक कोचे मुंडा.
  4. सिमडेगा : श्रद्धानंद बेसरा (पूर्व विधायक निर्मल बेसरा के बेटे) पिछले चुनाव में 250 वोट से चुनाव हारे थे, पूर्व विधायक मंत्री विमला प्रधान के बेटा राकेश रविकांत प्रधान, लक्ष्मण बड़ाईक.
  5. कोलेबिरा -अशोक बड़ाईक प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं पूर्व कोलेबिरा विधानसभा चुनाव प्रभारी, सुजान मुंडा पूर्व प्रत्याशी, महेंद्र भगत (पूर्व प्रत्याशी)
  6. गुमला : सुदर्शन भगत (पूर्व सांसद व विधायक), पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, मिसिर कुजूर पूर्व प्रत्यशी.
  7. बिशुनपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, राष्ट्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय एसटी आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, अशोक उरांव पूर्व प्रत्याशी.
  8. सिसई : पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव, प्रदेश प्रवक्ता व आइपीएस रहे डॉ अरुण उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष गुमला किरण माला बाड़ा.
  9. लोहरदगा : आजसू गठबंधन की सीट है. इस सीट पर मनीर उरांव जिला अध्यक्ष, बिंदेश्वर उरांव (एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं)
  10. 10 मांडर : पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, सन्नी टोप्पो (कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं), पूर्व प्रत्याशी देवकुमार धान.
  11. मनिका : पूर्व विधायक हरेकृष्ण सिंह, अवधेश सिंह चेरो (एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष).
  12. घाटशिला : पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, लक्ष्मण टुडू (पूर्व विधायक).
  13. सरायकेला : चंपाई सोरेन (अगर भाजपा में शामिल होते हैं), गणेश महली (पूर्व प्रत्याशी).
  14. खरसावां : पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा (अर्जुन मुंडा की पत्नी), जवाहर बानरा पूर्व प्रत्याशी.
  15. पोटका : पूर्व विधायक मेनका सरदार, एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र नाथ सरदार.
    16 . जगरनाथपुर : पूर्व सांसद गीता कोड़ा, मंगल गिलुवा, विपिन पूर्ति
  16. मनोहरपुर : पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व प्रत्याशी शिवा बोदरा, रामेश्वर पैसुम.
  17. चक्रधरपुर : झामुमो से पूर्व विधायक शशि सामड़, मालती गिलुआ (स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुआ की पत्नी), विजय मेलगंडी एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री.
  18. मझगांव : पूर्व मंत्री बड़कुवंर गगराई, भूषण पाठ पिंगुवा पूर्व प्रत्याशी, अनिल बिरुली
  19. जामा : पूर्व विधायक सीता सोरेन, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, पूर्व दुमका एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष विमल मरांडी
  20. शिकारीपाड़ा : पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी परितोष सोरेन, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला परिषद सदस्य अविनाश सोरेन
  21. महेशपुर : पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, दुर्गा मरांडी, भाजपा प्रदेश मंत्री, पूर्व विधायक देवीधन टुडू, सुफल मरांडी.
  22. लिट्टीपाड़ा- पूर्व प्रत्याशी दानियल किस्कू, साहिब हांसदा, एसटी मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, बाबूधन मुर्मू पूर्व पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष.
  23. बोरियो : पूर्व विधायक ताला मरांडी, लोबिन हेंब्रम (अगर भाजपा में शामिल होते हैं) सूर्य नारायण हांसदा (पूर्व प्रत्याशी).
  24. बरहेट : सिमोन मालतो पूर्व प्रत्याशी, रेणुका मुर्मू, साहिबगंज जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष, रवींद्र टुडू (दुमका आरएसएस के जिला प्रचारक).
  25. तोरपा : कोचे मुंडा, पूर्व बानो मंडल अध्यक्ष अजित कंडुलना, भाजपा जिला महामंत्री निखिल कंडुलना.
  26. तमाड़ : रीता मुंडा, देवी दयाल मुंडा, राजा पीटर (अगर भाजपा के शामिल हुए तो)
  27. दुमका : पूर्व डॉ लुईस मरांडी पूर्व मंत्री, गुंजन मरांडी दुमका जिला मंत्री, डॉ अंजुला मुर्मू प्रोफेसर सिदो-कान्हो यूनिवर्सिटी (जेवीएम से आयी हैं).
विज्ञापन
Satish Kumar

लेखक के बारे में

By Satish Kumar

Satish Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola