हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के एक दिन बाद रांची में सुबह से अब तक क्या हुआ, देखें EXCLUSIVE PHOTOS

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज है. यूपीए विधायकों के हैदराबाद शिफ्ट होने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. चार्टर्ड फ्लाइट आ गए हैं. हैदराबाद में उनके ठहरने की तैयारी की जा रही है.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज है. एक और यूपीए गठबंधन के नेता चुने गए चंपई सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं. सरकार बनाने का न्योता देने की अपील राजभवन से कर रहे हैं. तो दूसरी ओर विधायकों को हैदराबाद ले जाने की भी तैयारी है.

हेमंत सोरेन की ईडी कोर्ट में पेशी से पहले कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई. सुबह से सिटी डीएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी. वह कोर्ट परिसर में खुद मौजूद थे. रांची के उपायुक्त (डीसी) और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने कोर्ट की सुरक्षा का जायजा लिया.

वहीं, आदिवासी संगठनों की ओर से आहूत बंद की वजह से रांची समेत झारखंड के अधिकतर निजी स्कूल बंद रहे. वहीं, सरकारी स्कूल खुले रहे. कई जगह आदिवासी संगठनों ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया. सड़क को जाम किया.
Also Read: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में ईडी ने कसा शिकंजा
उधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन को कोर्ट ले जाने से पहले उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने ईडी कार्यालय में जाकर उनसे मुलाकात की. ईडी कार्यालय में भी कल से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त पुलिस एवं सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.

दूसरी तरफ, यूपीए गठबंधन के विधायकों के पाला बदलने की आशंका के बीच सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. चंपई सोरेन को समर्थन दे रहे सभी विधायक इस समय रांची के सर्किट हाउस में मौजूद हैं. कई गाड़ियां भी अंदर मौजूद हैं.
Also Read: PHOTOS: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन के विरोध में आदिवासी संगठनों का राजभवन मार्च
विधायकों को दिन में दो बजे चार्टर्ड फ्लाइट से हैदराबाद रवाना होना था. लेकिन, बाद में समय बदलकर पांच बजे कर दिया गया. इस बीच, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को शाम पांच बजे मिलने का समय दे दिया.

झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन के पास दोनों विकल्प खुले हैं. अगर राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया, तो विधायकों की परेड कराकर बहुमत साबित कर देंगे. सरकार बनाने का मौका नहीं मिला, तो चार्टर्ड फ्लाइट से हैदराबाद रवाना हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




