ePaper

जयराम महतो के लिए अपशब्द; जेएलकेएम आज करेगा मांडू विधायक निर्मल महतो का पुतला दहन

Updated at : 24 Jun 2025 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
Jairam Mahto and Nirmal Mahto

Jairam Mahto and Nirmal Mahto

Jairam Mahto : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने आज 24 जून को मांडू विधायक निर्मल महतो का पुतला दहन करने का ऐलान किया है. जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के विरोध में यह पुतला दहन किया जा रहा है. देवेंद्रनाथ महतो ने विरोध जताते हुए पुतला दहन का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Jairam Mahto : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने आज 24 जून को मांडू विधायक निर्मल महतो का पुतला दहन करने का ऐलान किया है. आज शाम 4:30 बजे विधायक का पुतला दहन किया जायेगा. जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के विरोध में यह पुतला दहन किया जा रहा है. देवेंद्रनाथ महतो ने विरोध जताते हुए पुतला दहन का ऐलान किया है.

देवेंद्रनाथ महतो ने जारी किया वीडियो

देवेंद्रनाथ महतो ने एक वीडियो जारी करते हुए जयराम महतो के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के विरोध में विधायक निर्मल महतो का पुतला दहन करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा जयराम महतो केवल विधायक ही नहीं बल्कि एक लोकप्रिय जन नेता भी हैं. उन्होंने बहुत कम समय में झारखंड में लोकप्रियता हासिल की है. जयराम महतो के खिलाफ अपशब्द सुन हम सभी को आहत पहुंचा है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

हर गांव में पुतला दहन का ऐलान

देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यभर के सभी जिलों के हर गांव में विधायक निर्मल महतो का पुतला दहन करने की बात कही. साथ ही जयराम महतो के खिलाफ अपशब्द के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज करने की भी बात कही.

क्या है पूरा मामला ?

आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो कल 23 जून को आजसू के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां विधायक से जब पत्रकारों ने जयराम महतो और उनकी पार्टी जेएलकेएम को लेकर सवाल किया, तो जवाब में विधायक निर्मल महतो ने जयराम महतो के लिए अपशब्द का प्रयोग किया. अब इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया है.

इसे भी पढ़ें

रांची के कोर कैपिटल एरिया में 400 करोड़ की लागत से बनेगा होटल ताज, नवंबर में शिलान्यास की उम्मीद

10 साल में ब्राउन शुगर सप्लाई को भाभीजी ने बनाया फैमिली बिजनेस, 3 दिनों की पूछताछ में खोले कई बड़े राज

Government Job: स्वास्थ्य विभाग में करीब 300 पदों पर नियुक्ति, 27 जून से करें आवेदन

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola