Rath Yatra Traffic 2025: रांची में रथ मेले को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, यहां कर सकेंगे पार्किंग

Updated:
विज्ञापन

ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Jagannathpur Rath Yatra Traffic 2025: राजधानी रांची में 26 जून से 07 जुलाई 2025 तक जगन्नाथपुर रथ यात्रा एवं मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारी जोरों से की जा रही है. इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दूर-दराज से आयेंगे. भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रांची शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में हर वर्ष की तरह इस बार भी भीड़ उमड़ेगी.

विज्ञापन

Jagannathpur Rath Yatra Traffic 2025: रांची-26 जून से 07 जुलाई 2025 तक राजधानी रांची में जगन्नाथपुर रथ यात्रा एवं मेला का आयोजन किया जा रहा है. आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दूर-दराज से आयेंगे. भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रांची शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन मार्गों पर रहेगा वाहनों का प्रवेश वर्जित

  • 26 जून से 07 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक, धुर्वा गोलचक्कार, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम रोड, व पुराना विधानसभा रोड पर सभी बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
  • 26 व 27 जून को धुर्वा गोलचक्कर से पुराना विधानसभा एवं प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार चौक की ओर सभी सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद.
  • तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कार, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कार तक किसी प्रकार का वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
  • प्रभात तारा तीनमुहानी से जगन्नाथपुर बाजार तक किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश नहीं होगा.
    वैकल्पिक मार्ग से वाहन इस प्रकार चलेंगे:
  • एचइसी एवं विधानसभा की ओर से आने वाले वाहन – शहीद मैदान, शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम से दाहिने मुड़ कर तिरिल मोड़ होकर गंतव्य की ओर जायेंगे.
  • रिंग रोड की ओर से शहर आने वाले वाहन – तिरिल , जेएससीए स्टेडिय, प्रभात तारा, शालीमार बाजार होकर शहर की ओर जायेंगे.
  • धुर्वा गोलचक्कार से शहर की ओर आने वाले वाहन – प्रोजेक्ट भवन, चांदनी चौक हटिया, सिंह मोड़ से बिरसा चौक होकर शहर की ओर.
  • धुर्वा से रिंग रोड जाने वाले वाहन – प्रभात तारा मैदान नॉर्थ गेट, तिरिल मोड़, नया सराय होते हुए रिंग रोड.

ये भी पढ़ें: Dhanbad Rain: धनबाद में दिनभर रही उमसभरी गर्मी, शाम में झमाझम बारिश से राहत, 25 जून के लिए येलो अलर्ट

पार्किंग की विशेष व्यवस्था


रथ मेला में विभिन्न दिशाओं से आने वाले यात्रियों की पार्किंग निम्न स्थानों पर तय की गई है:
आने का मार्ग- पार्किंग स्थल

  • तुपुदाना, हटिया, खुंटी, धुर्वा गोलचक्कार – धुर्वा गोलचक्कर के पश्चिमी भाग में स्थित खाली मैदान.
  • बालालोंग, न्यू हाईकोर्ट, धुर्वा बस स्टैंड से आने वाले वाहन- प्रभात तारा मैदान.
  • नया सराय, न्यू विधानसभा रोड- तिरिल मोड़ हेलीपैड मैदान.
  • अरगोड़ा व बिरसा चौक से आने वाले वाहन- ,शहीद मैदान व पुराना विधानसभा मैदान
  • धुर्वा सेक्टर- एक व दो- मौसीबाड़ी गोलचक्कार के बगल स्थित खाली मैदान.

ये भी पढ़ें: भारी बारिश से जलजमाव हो तो तुरंत करें इस नंबर पर शिकायत, अलर्ट मोड में रांची नगर निगम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola