ePaper

Tennis : संजीव, मनोज, कुदरत, रोहित बने चैंपियन

Updated at : 18 Sep 2024 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
Tennis : संजीव, मनोज, कुदरत, रोहित बने चैंपियन

संजीव, मनोज, कुदरत, रोहित बने चैंपियन

विज्ञापन

आइटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट एमटी 100, डबल्स में विक्रम व दीपक की जोड़ी ने जीता खिताब रांची. संजीव कुमार सोना, मनोज सेवा, कुदरत काहलोन, रोहित लाला आइटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट एमटी 100 के सिंगल्स में अपने-अपने वर्ग में विजेता बने. वहीं, विक्रम कुमार अग्रवाल और दीपक मारवाह की जोड़ी ने डबल्स का खिताब जीता. इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आइटीएफ) व अॉल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड टेनिस एसोसिएशन के द्वारा खेलगांव होटवार के टेनिस स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हाेगा. इससे पहले बुधवार को सिंगल्स के एमएस 35 में संजीव कुमार सोना ने अजय आलम को 6-3, 6-0 से, एमएस 40 में मनोज सेवा ने समीर कुमार को 6-0, 6-0 से, एमएस 45 में कुदरत काहलोन ने दीपक मारवाह को 7-5, 6-0 से और एमएस 50 में रोहित लाला ने कर्मा भूटिया को 6-1, 6-4 से हरा कर खिताब जीता. वहीं, डबल्स के एमडी 45 में विक्रम कुमार अग्रवाल व दीपक मारवाह की जोड़ी ने कर्मा भूटिया व रघु कोटरिक की जोड़ी को 6-3, 6-2 से हराया. विजेताओं को झारखंड टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष केके सिंह, कोषाध्यक्ष संजेश मोहन ठाकुर व खेल प्रशासक सुरेश कुमार ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola