ePaper

IT Raid in Ranchi: पान मसाला कारोबारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर आईटी छापा

Updated at : 19 Dec 2023 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
income-tax-raid

income-tax-raid

झारखंड में आयकर की टीम एक्शन मोड में है. इस बार पान मसाला कारोबारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर ने छापेमारी की है.

विज्ञापन

IT Raid in Ranchi: झारखंड में आईटी की कार्रवाई जारी है. शराब कारोबारी सह कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के बाद आयकर ने पान मसाला कारोबारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर छापेमारी की है. मंगलवार सुबह आईटी विभाग की टीम राज्य के बड़े कारोबारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर रेड करने पहुंची. दो गाड़ियों से टीम राजधानी के अपर बाजार स्थित जय सिंघानिया के यहां छापेमारी कर रही है. जय सिंघानिया राज्य के बड़े पान मसाला व्यापारी हैं और इनका राज्यभर में एक बड़ा कारोबार है. अपर बाजार स्थित जय सिंघानिया के कार्यालय के बाहर आयकर विभाग की गाड़ी खड़ी है और सुरक्षा में सीआरपीएफ जवान तैनात हैं. किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर से अंदर आने नहीं दिया जा रहा है. इधर आईटी टीम को अबतक सिंघानिया के कार्यालय का लोकेशन नहीं मिला है. टीम अपर बाजार में अब भी लोकेशन की तलाश में है.

undefined
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola