ePaper

Irfan Ansari: मंत्री इरफान अंसारी की पहल- कुपोषण से दूर होंगे बच्चे, माताओं को मिलेगा पोषण और रोजगार

Updated at : 03 Jun 2025 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Dr Irfan Ansari minister

Dr Irfan Ansari minister

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. साथ ही माताओं को भी कुपोषण मुक्त कर रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है.

विज्ञापन

Irfan Ansari: झारखंड में कुपोषण से निपटने के लिए राज्य सरकार प्रयास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लगातार प्रयास कर रही है. इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी. मंत्री इरफान ने कहा, “जब राज्य के नौनिहाल और हमारी माताएं मजबूत व सशक्त होगी तभी हमारा स्वस्थ्य झारखंड आगे बढ़ पायेगा. कुपोषण में कमी लाने तथा स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने की दिशा में हमारी सरकार प्रयास कर रही है. यह बदलाव कुछ ही महीनों के प्रयास का नतीजा है. आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग में कई बड़े बदलाव व्यापक रूप से दिखने शुरू होंगे. जिससे आम जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा.”

अभिशाप की तरह है कुपोषण

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि “कुपोषण हमारे समाज के लिए एक अभिशाप एवं बड़ी चुनौती के समान है. लेकिन, हम तनिक भी हिचकेंगे नहीं. बल्कि इस समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में हमारा स्वास्थ्य विभाग करेगा.”

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बच्चों के विकास में पोषण की अहम भूमिका

मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि पोषण बच्चे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. बच्चों को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए पर्याप्त पोषण आवश्यक है. एक संतुलित आहार से उनके शारीरिक और भावनात्मक विकास के लिए दीर्घकालिक लाभ हो सकते हैं. कुपोषण को दूर करने और अच्छे पोषण को प्रोत्साहन देने से झारखंड व देश के मानव संसाधन, आर्थिक उत्पादकता और समग्र सतत विकास पर अहम प्रभाव डाल सकता है.

इसे भी पढ़ें RIMS में 4 साल से एमआरआई मशीन खराब, हेल्थ मैप में भी नहीं हो रही जांच, मरीज परेशान

सदर अस्पताल को दी बधाई

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि सदर अस्पताल सिमडेगा में संचालित कुपोषण उपचार केंद्र न केवल नौनिहालों को कुपोषण से मुक्त कर रहा है. बल्कि माताओं को भी कुपोषण मुक्त कर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है. उन्होंने सदर अस्पताल सिमडेगा के सभी सदस्यों, डॉक्टरों एवं पूरी टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि आप सभी ऐसे ही लोगों की सेवा करते रहे, सरकार आपको हर संभव सहयोग करेगी.

इसे भी पढ़ें Corona Virus: झारखंड में बढ़ रहे कोरोना केस, सरकार सतर्क, सभी जिलों को दिये गये निर्देश

उज्जवल भविष्य के लिए पौष्टिक भोजन आवश्यक

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि आइए हम मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता लें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि झारखंड में प्रत्येक बच्चे, माता को पौष्टिक भोजन और स्वस्थ भविष्य उपलब्ध हो. समय की मांग है कि “कल के उज्ज्वल भविष्य के लिए आज सभी को बेहतर पोषण उपलब्ध हो” जिससे हमारा झारखंड एक स्वस्थ और विकसित राज्य के रूप में बदलेगा.

इसे भी पढ़ें

Shravani Mela: श्रावणी मेले में सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम, 200 एआई कैमरे और 10 ड्रोन से की जायेगी निगरानी

आज वार्षिक पड़हा जतरा समारोह में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, कई अन्य मंत्री भी करेंगे शिरकत

Dhanbad News: एक साथ उठी दो चेचेरे भाइयों की अर्थी, गम में डूबी कांड्रा बस्ती

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola