IRCTC/Indian Railways News : ट्रेन में सफर के दौरान अब यात्री ऐसे मंगा सकेंगे अपनी पसंद का भोजन, पढ़िए पूरी डिटेल्स

Updated at : 19 Jan 2021 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC/Indian Railways News : ट्रेन में सफर के दौरान अब यात्री ऐसे मंगा सकेंगे अपनी पसंद का भोजन, पढ़िए पूरी डिटेल्स

IRCTC/Indian Railways News, Jharkhand IRCTC News, रांची न्यूज : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवा को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है. फिलहाल यह सुविधा कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर ही शुरू की जायेगी. आइआरसीटीसी के जनरल मैनेजर देवाशीष चंद्रा ने बताया कि जिन रेलवे स्टेशनों पर ई-कैटरिंग की सेवा दी जायेगी, वहां पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जायेगा.

विज्ञापन

IRCTC/Indian Railways News, Jharkhand News, रांची न्यूज : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवा को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है. फिलहाल यह सुविधा कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर ही शुरू की जायेगी. आइआरसीटीसी के जनरल मैनेजर देवाशीष चंद्रा ने बताया कि जिन रेलवे स्टेशनों पर ई-कैटरिंग की सेवा दी जायेगी, वहां पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जायेगा. अब ट्रेन में सफर के दौरान यात्री अपनी पसंद का भोजन ओडर करने से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Indian Railways News Update: रेलवे द्वारा इस सुविधा के बहाल होने से यात्री ऑनलाइन पसंदीदा रेस्टोरेंट से अपना खाना ऑर्डर कर सकते हैं. ऑर्डर करने के समय यात्रियों को यह बता दिया जायेगा कि उनका खाना किस स्टेशन पर और कितनी देर में पहुंचेगा. यात्री को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी. वहीं रांची स्थित आइआरसीटीसी के मैनेजर जुबराज मिंज ने कहा कि ई-कैटरिंग सेवा के लिए आइआरसीटीसी जिन रेस्टोरेंट से सेवा लेता था, उसे पत्र लिखा है. इस माह के अंत से अधिक से अधिक स्टेशनों पर ई-कैटरिंग सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : रांची से बोकारो का सफर होगा आसान, रोजाना चलेगी ये पैसेंजर ट्रेन, काउंटर से ले सकेंगे टिकट

आपको बता दें कि कोरोना के मद्देनजर ट्रेनों में खाना बनाना, एसी बोगियों में कंबल, तकिया और चादर देना बंद कर दिया गया है. लॉकडाउन के बाद रेलवे चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. अभी भी ट्रेनों के पैंट्री कार में भोजन नहीं बनेगा. ट्रेनों में पहले की तरह डिब्बा बंद रेडी टू इट खाद्य पदार्थ ही दिये जायेंगे.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : आठ माह बाद रांची रेल मंडल से कई ट्रेनों का परिचालन आज से हुआ शुरू, रांची से दुमका व लोहरदगा की यात्रा हुई आसान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola