ePaper

Vande Bharat: झारखंड को वंदे भारत की सौगात, 4 घंटे में पहुंच जायेंगे पटना, जानें कब होगी इस ट्रेन की शुरुआत

Updated at : 10 Feb 2023 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
Vande Bharat: झारखंड को वंदे भारत की सौगात, 4 घंटे में पहुंच जायेंगे पटना, जानें कब होगी इस ट्रेन की शुरुआत

रांची से पटना के लिए एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी, जिसकी शुरुआत अप्रैल के महीने में हो जायेगी. रांची और पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) सिर्फ 4 घंटे में यह दूरी तय कर लेगी. अभी जनशताब्दी एक्सप्रेस सबसे कम समय में अपनी यात्रा पूरी करती है.

विज्ञापन

झारखंड को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Trains) की सौगात मिलने वाली है. यह ट्रेन राजधानी रांची से बिहार की राजधानी पटना के लिए चलेगी. अपने ही देश में बनी इस अत्याधुनिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन से यात्री महज 4 घंटे में पटना पहुंच जायेंगे. इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड से बिहार जाने वाले और बिहार से झारखंड आने वाले लोगों को काफी फायदा होगा. खासकर उन लोगों को जो अभी हवाई जहाज से यात्रा कर रहे हैं.

रेल मंत्रालय ने दे दी है वंदे भारत एक्सप्रेस के रूटों को मंजूरी

बताया जा रहा है कि कई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दे दी है. बताया जा रहा है कि रांची से पटना के लिए एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी, जिसकी शुरुआत अप्रैल के महीने में हो जायेगी. रांची और पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) सिर्फ 4 घंटे में यह दूरी तय कर लेगी. अभी जनशताब्दी एक्सप्रेस सबसे कम समय में अपनी यात्रा पूरी करती है. वंदे भारत ट्रेन उससे करीब आधे समय में रांची से पटना पहुंचा देगी.

लंबी दूरी के लिए चलेंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय लंबी दूरी के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है. रेलवे ने 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी वाले रूट पर स्लीपर वंदे एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रांची-पटना और रांची-हावड़ा समेत कई रूट पर इसके लिए सर्वे कराया गया है. खबर है कि अप्रैल में रांची से पटना के बीच वंदे भारत दौड़ने लगेगी, जबकि वंदे भारत में बैठकर रांची से हावड़ा जाने के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है.

Also Read: झारखंड को मिलेगी तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, ये है रेल मंत्रालय की तैयारी
75 वंदे भारत ट्रेनें चलायेगा रेलवे

बता दें कि इस साल देश में 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की सरकार की योजना है. झारखंड के हिस्से में तीन ट्रेनें आने की संभावना है. चर्चा है कि शताब्दी एक्सप्रेस को रिप्लेस करके रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को चलाया जायेगा. वाराणसी और हावड़ा के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान हो चुका है. झारखंड के लिए अच्छी खबर यह है कि राज्य के करीब 5 दर्जन रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जायेगा.

झारखंड के 57 स्टेशन को किया जायेगा अपग्रेड

रेल बजट 2023 में सरकार ने झारखंड की राजधानी रांची समेत सूबे के 57 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत अपग्रेड करने की घोषणा की. राज्य के जिन स्टेशनों को अपग्रेड किया जाना है, उनके नाम इस प्रकार हैं :

  • बालसिरिंग

  • बानो

  • बड़ाजामदा जंक्शन

  • बरकाकाना

  • बासुकिनाथ

  • भागा

  • बोकारो स्टील सिटी

  • चाईबासा

  • चक्रधरपुर

  • चांडिल

  • चंद्रपुरा

  • डालटेनगंज

  • डंगवापोसी

  • देवघर

  • धनबाद

  • दुमका

  • गम्हरिया

  • गंगाघाट

  • गढ़वा रोड

  • गढ़वा टाउन

  • घाटशिला

  • गिरिडीह

  • गोड्डा

  • गोविंदपुर रोड

  • हैदरनगर

  • हटिया

  • हजारीबाग रोड

  • जामताड़ा

  • जपला

  • जसीडीह

  • कतरासगढ़

  • कोडरमा

  • कुमारढुबी

  • लातेहार

  • लोहरदगा

  • मधुपुर

  • मनोहरपुर

  • मोहम्मदगंज

  • मूरी

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो

  • नगरउंटारी

  • नामकुम

  • ओरगा

  • पाकुड़

  • पारसनाथ

  • पिस्का

  • राजखरसावां

  • राजमहल

  • रामगढ़ कैंट

  • रांची

  • साहिबगंज

  • शंकरपुर

  • सिल्ली

  • सीनी

  • टाटानगर

  • टाटीसिल्वे

  • विद्यासागर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola