यात्री ध्यान दें! झारखंड से गुजरने वाली कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, इस रूट पर 7 दिनों तक रहेगा ब्लॉक

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 14 से 20 सितंबर 2026 तक विकास कार्यों के कारण कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा. रांची, हटिया, टाटानगर और धनबाद रूट पर यात्रा करने वाले यात्री ध्यान दें.

विज्ञापन

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल (Adra Division) में विकास कार्यों और पटरियों के रखरखाव को लेकर 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक ब्लॉक लिया जा रहा है. इसके कारण झारखंड के रांची, हटिया, टाटानगर और धनबाद रूट से गुजरने वाली कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन के अनुसार, इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) और संकेत व दूरसंचार (S&T) विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक का कार्य किया जाएगा. इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट (रास्ते में ही समाप्त) किया जाएगा.

विज्ञापन

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें (Cancelled Trains List)

  • आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046/68045): 14 सितंबर, 17 सितंबर और 20 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी.
  • आद्रा-भागा–आद्रा मेमू (68077/68078): 15 सितंबर और 20 सितंबर 2026 को परिचालन बंद रहेगा.
  • आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 14, 17, 19 और 20 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी.

ये भी पढ़ें: तीज और गणेश चतुर्थी के दिन मेदिनीनगर के आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

आंशिक रूप से रद्द (शॉर्ट टर्मिनेट) रहने वाली ट्रेनें

  • खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036): 14 और 17 सितंबर 2026 को यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक ही जाएगी. आद्रा से हटिया के बीच इसका परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा.
  • टाटानगर-आसनसोल-बर्नपुर मेमू (68056/68060): 20 सितंबर 2026 को यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक चलेगी. आद्रा से आसनसोल के बीच यह सेवा बंद रहेगी.
  • आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 15 और 16 सितंबर 2026 को यह गाड़ी आद्रा तक ही जाएगी. आद्रा से पुरुलिया के बीच यात्रा रद्द रहेगी.

रेलवे की अपील: घर से निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले 'NTES App' या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें. आद्रा मंडल ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और बताया है कि प्रमुख स्टेशनों पर माइक से निरंतर एनाउंसमेंट की व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें: लड्डू वाले गणेश : 15.5 फीट की प्रतिमा के हाथ में 11 किलो के लड्डू के लिए लगेगी बोली, जानें क्या है यह अनोखी परंपरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola