Indian Railway News: रांची समेत इन पांच स्टेशनों से चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jan 2024 12:28 AM

विज्ञापन

ट्रेन टाटा से सुबह 11.50 बजे रवाना होगी व दर्शन नगर अगले दिन सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी. वहीं, दर्शन नगर से 31 जनवरी व 21 फरवरी को चलेगी. दर्शन नगर से ट्रेन सुबह 8.00 बजे रवाना होगी और रात 11.00 बजे टाटा पहुंचेगी.

विज्ञापन

रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे के पांच स्टेशनों से आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी. इसके लिए मुख्यालय ने सभी डिविजन को पत्र लिख कर जानकारी दी है. यह ट्रेन अलग-अलग तिथि को टाटा, बोकारो, रांची, बालासोर व हावड़ा से चलेगी. ट्रेन में स्लीपर के दो और जनरल के 20 कोच होंगे. ट्रेन संख्या 08019 टाटा-दर्शन नगर स्पेशल ट्रेन टाटा से 29 जनवरी व दो फरवरी को चलेगी. ट्रेन टाटा से सुबह 11.50 बजे रवाना होगी व दर्शन नगर अगले दिन सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी. वहीं, दर्शन नगर से 31 जनवरी व 21 फरवरी को चलेगी. दर्शन नगर से ट्रेन सुबह 8.00 बजे रवाना होगी और रात 11.00 बजे टाटा पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 08020 बोकारो-दर्शन नगर पांच व 26 फरवरी को चलेगी. वहीं, दर्शन नगर से बोकारो के लिए ट्रेन 07 व 29 फरवरी को चलेगी. बोकारो से ट्रेन 3.15 बजे रवाना होगी और दर्शन नगर सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी. वहीं, दर्शन नगर से ट्रेन सुबह 8.00 बजे रवाना होगी और बोकारो शाम 7.35 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 08021 रांची-दर्शन नगर ट्रेन 12 फरवरी को चलेगी और दर्शन नगर से ट्रेन 14 फरवरी को चलेगी. ट्रेन रांची से दोपहर 1.00 बजे रवाना होगी और दर्शन नगर सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी. दर्शन नगर से ट्रेन सुबह 8.00 बजे रवाना होगी और रांची रात 10.10 बजे पहुंचेगी.

Also Read: Train News: दो फरवरी से चलेगी झारखंड से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन! देखें रूट और टाइमिंग

ट्रेन संख्या 08022 बालासोर-दर्शन नगर 16 फरवरी को चलेगी. वहीं, दर्शन नगर से बालासोर के लिए ट्रेन 18 फरवरी को चलेगी. बालासोर से ट्रेन सुबह 10.30 बजे रवाना होगी और दर्शन नगर सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी. दर्शन से ट्रेन सुबह 8.00 बजे रवाना होगी और बालासोर रात 01.05 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 08023 हावड़ा-अयोध्या 05 फरवरी को चलेगी. वहीं, अयोध्या-हावड़ा ट्रेन 07 फरवरी को चलेगी. हावड़ा से ट्रेन रात 8.00 बजे रवाना होगी और अयोध्या दोपहर 3.30 बजे पहुंचेगी. अयोध्या से ट्रेन रात 8.35 बजे रवाना होगी और हावड़ा शाम 5.00 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 08024 टाटा-अयोध्या 02 फरवरी को चलेगी. वहीं, अयोध्या से ट्रेन 04 फरवरी को चलेगी. टाटा से ट्रेन दोपहर 2.50 बजे रवाना होगी और अयोध्या दिन के 12.00 बजे पहुंचेगी. अयोध्या से ट्रेन रात 8.35 बजे रवाना होगी और टाटा रात 9.30 बजे पहुंचेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola