मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में किया झंडोत्तोलन, जानें उनके संबोधन की कुछ बड़ी बातें

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Aug 2023 10:45 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम भारत की आजादी के 76वें वर्षगांठ के तौर पर मना रहे हैं. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लाखों वीर सेनानियों की शहादत के बाद ये दिन देखने को मिला है

विज्ञापन

राज लक्ष्मी, रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मौदान में ध्वाजारोहण किया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. झंडोत्तोलन से पहले मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया. बता दें कि मोरहाबादी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का गवाह बनने हजारों लोग पहुंचे थे. स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर सिद्धो-कान्हू जैसे वीर शहीदों को नमन करते हुए किया. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कही.

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम भारत की आजादी के 76वें वर्षगांठ के तौर पर मना रहे हैं. लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लाखों वीर सेनानियों की शहादत के बाद हमें ये दिन देखने को मिला है. मैं उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिनकी बदौलत हमें ये आजादी मिली. मैं बाबा साहब अंबेडकर को धन्यवाद देता हूं जिनके कारण आदिवासी आज अपना जीवन अच्छे से जी पा रहे हैं.

सीएम हेमंत सोरेन बोले- हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना शुरुआत की

आज से साढ़े तीन साल पहले हमारी सरकार आयी औऱ हमारा प्रयास रहा कि है कि हम सीधे जनता तक पहुंचकर उनकी सेवा करें. उन्होंने कहा कि मजबूत इरादे और मजबूत हौसले के साथ हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना शुरुआत की. झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान कर उनके परिजनों को पेंशन देने का काम किया जा रहा है. राज्य के युवाओं को नौकरी देने का काम किया जा रहा है. इसके तहत 38 हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए 36 पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है. शेष 2 हजार पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन भी शीघ्र जारी किया जाएगा.

अबुआ आवास योजना की घोषणा

उन्होंने आगे कहा कि पहले लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था. लेकिन हमारी सरकार ने आपकी सरकारी आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से पंचायतों में कैंप लगाकर उन योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना की घोषणा की. जिसके तहत गरीबों को तीन कमरे का आवास प्रदान किया जाएगा.

किसानों के साथ खड़े रहे हमेशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण महिलाओं को सशक्त कर उन्हें रोजगार देने का काम कर रही है. किसानों के लिए हम हमेशा साथ खड़े रहे. मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना तथा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से किसानों को हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया. राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की गयी. सीबीएसई बोर्ड के माध्यम से बच्चे इसमें पढ़ाई करेंगे.

मुख्‍यमंत्री ने 44 पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को पदक प्रदान किया

स्वतंत्रता दिवस परेड में मेहमान के रूप में की टीम भी अवर निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शामिल हुई. इस अवसर पर मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 44 पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को राष्ट्रपति के हाथों दिए गए पदक को प्रदान किया. सभी पदक पूर्व में राष्ट्रपति के हाथों गणतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर प्रदान किया गया था.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola