IMD Red Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में 3 घंटे के अंदर आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि, IMD का रेड अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast

IMD Red Alert : मौसम विभाग ने झारखंड के देवघर और गिरिडीह जिले के लिए रेड अलर्ट और बोकारो एवं धनबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन चारों जिलों में तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदल जाएगा. आंधी के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है.

विज्ञापन

IMD Red Alert : रांची-झारखंड के देवघर और गिरिडीह में तीन घंटे के अंदर आंधी के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इन दो जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. बोकारो और धनबाद जिले के लिए मौसम आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

देवघर और गिरिडीह के लिए रेड अलर्ट


झारखंड के देवघर और गिरिडीह के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इन दो जिलों में तीन घंटे के अंदर मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है.

मौसम का पूर्वानुमान

बोकारो और धनबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट


झारखंड के बोकारो और धनबाद जिले के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन दो जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदल जाएगा. तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

मौसम का पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के इन 9 जिलों में 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, वज्रपात की चेतावनी

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: गढ़वा में आंधी-तूफान के साथ बारिश से मौसम सुहाना, सड़क पर गिरे पेड़, बिजली कटने से बढ़ी परेशानी

ये भी पढ़ें: Ranchi: प्रज्ञा केंद्र संचालक पर महिलाओं के खाते से अवैध निकासी का आरोप, रातू थाना में शिकायत दर्ज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola