IAS Pooja Singhal Case: 8 जून तक पूजा सिंघल न्यायिक हिरासत में रहेंगी, जाएंगी जेल

Published at :25 May 2022 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
IAS Pooja Singhal Case: 8 जून तक पूजा सिंघल न्यायिक हिरासत में रहेंगी, जाएंगी जेल

निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की आज ईडी कोर्ट में पेशी हुई. सुनवाई के बाद अब वो 8 जून तक न्यायिक हिरासत रहेंगी. जिसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा

विज्ञापन

रांची: आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को आज बुधवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद ईडी कोर्ट ने पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत की अवधि 8 जून तक की. अब उन्हें जेल भेजा जाएगा.

बता दें कि आज ही उनकी रिमांड की अवधि पूरी हो रही थी. इससे पहले नौ मई को पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार किया था. अब तक उन्हें तीन बार रिमांड पर लिया जा चुका है. पहली बार पांच दिन, दूसरी बार चार दिन व तीसरी बार पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था. आज ही उनकी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत भी पूरी हो रही थी

Also Read: पूजा सि‍ंघल केस: विशाल चौधरी के घर में रोजाना होती थी पार्टी, विदेश यात्रा का भी था शौक
क्या है मामला

ईडी ने मनरेगा घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 6 मई को झारखंड में पूजा सिंघल के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिसमें 19.31 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई. इस मामले में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार को रिमांड पर लिया गया.

जिसमें उन्होंने कुछ भी बताने से शुरूआत में इनकार कर दिया. बाद में इस मामले में आरोपी पूजा सिंघल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन वो इन पैसों के बारे में सही जानकारी देने में असमर्थ रही. जिसके बाद उन्हें भी रिमांड पर लिया गया. बता दें इस मामले में झारखंड की हेमंत सरकार ने पूजा सिंघल को निलंबित कर दिया है.

2008 से 2011 के बीच का है मामला

बता दें कि ये मामला वर्ष 2008 से 2011 के बीच का है. जिसमें मनरेगा कोष में 18 करोड़ रुपये से अधिक के कथित गबन मामले में ये कार्रवाई की गयी. इसी के तहत 6 मई को खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव के साथ-साथ झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (JSMDC) की प्रबंध निदेशक पूजा सिंघल के रांची आवास सहित अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम ने एक साथ छापेमारी की थी.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब तक कई लोगों से हो चुकी है पूछताछ

आपको बता कि अब तक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन कुमार और झामुमो के पूर्व नेता रवि केजरीवाल समेत कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है. लेकिन अब तक उनके वित्तीय स्थिति के बारे में कुछ भी जानकारी हाथ नहीं लगी है

पूजा सिंघल प्रकरण मामले में कल भी ईडी ने की थी छापेमारी

गौरतलब है कि ईडी ने कल ही रांची और मुजफ्फरपुर में पूजा सिंघल के करीबी माने जाने वाले विशाल चौधरी और निशित केशरी के ठिकानों पर छापेमारी की थी. जहां से करोड़ों के दस्तावेज बरामद किये गये. जिसके बाद विशाल चौधरी को हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola