IAS Pooja Singhal Case: ईडी ने की अभिषेक झा व प्रेम प्रकाश से पूछताछ, इन मुद्दों पर हुए सवाल जवाब

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2022 10:02 AM

विज्ञापन

ईडी ने कल प्रेम प्रकाश और पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ की. जिसमें उन्होंने प्रेम प्रकाश से उत्पाद नीति को प्रभावित करनेवालों से संबंधित सवाल पूछे

विज्ञापन

रांची : इडी ने मंगलवार को प्रेम प्रकाश यानी पीपी और अभिषेक झा से पूछताछ की. प्रेम प्रकाश से उत्पाद नीति को प्रभावित करनेवालों और लाभान्वित होनेवालों से जुड़े सवाल पूछे गये. पल्स के मुद्दे पर बिल्डरों सहित अन्य से हुई पूछताछ में मिली जानकारियों को लेकर अभिषेक झा से पूछताछ की गयी. इडी ने प्रेम प्रकाश से शराब व्यापार के सिलसिले में सवाल पूछे.

पीपी ने मैनपावर सप्लाई में गड़बड़ी कर उठाया था लाभ :

प्रेम प्रकाश यानी पीपी शराब व्यापार में शामिल था. सरकार ने जब उत्पाद नीति में बदलाव कर सरकार के स्तर से खुदरा शराब बिक्री की नीति अपनायी, तो उस वक्त उसे मैनपावर सप्लाई का काम मिला था. इस दौरान उसने बड़े पैमाने पर गडबड़ी कर वित्तीय लाभ उठाया था. शराब व्यापार के सिलसिले में इडी को शिकायत मिली थी कि कुछ प्रभावशाली लोग व्यक्तिगत लाभ के लिए उत्पाद नीति को प्रभावित करते हैं. इस शिकायत पर इडी ने प्रेम प्रकाश से ऐसे लोगों के बारे में जानने की कोशिश की.

अभिषेक झा से डायग्नोस्टिक सेंटर और पल्स अस्पताल से जुड़े सवाल पूछे गये :

इडी ने अभिषेक झा से फिर पल्स अस्पताल और डॉयग्नोस्टिक सेंटर से संबंधित सवाल पूछे. बताया जाता है कि पल्स अस्पताल और डॉयग्नोस्टिक सेंटर के सिलसिले में कुछ बिल्डरों से पूछताछ के दौरान नयी जानकारी मिली थी.

बिल्डरों से मिली जानकारी की सत्यता की पुष्टि के लिए इडी ने अभिषेक से सवाल पूछे. ज्ञात हो कि पल्स से संबंधित अतिरिक्त जानकारी जुटाने के लिए इडी ने पंचवटी बिल्डर्स के ठिकाने पर छापा मारा था. साथ ही कई अन्य लोगों से पूछताछ की थी. इसी क्रम में इडी ने पल्स में इलाज करानेवाले कुछ मरीजों से भी उनके द्वारा इलाज खर्च के रूप में किये गये भुगतान की जानकारी ली थी.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola