ePaper

रांची में इन जगहों पर एक दिन पहले ही हो गया होलिका दहन, जानें क्यों

Updated at : 09 Mar 2020 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में इन जगहों पर एक दिन पहले ही हो गया होलिका दहन, जानें क्यों

holika burnt a day before in ranchi district of jharkhand. झारखंड की राजधानी रांची में कुछ जगहों पर एक दिन पहले ही होलिका जला दी गयी. मेन रोड स्थित दुर्गाबाटी (durgabati) और चुटिया (chutia) की फाग डोल जतरा समिति ने एक दिन पहले ही होलिका (holika) का दहन किया.

विज्ञापन

रांची : पूरे देश में होलिका दहन सोमवार (9 मार्च, 2020) की शाम को होगी. लेकिन, झारखंड की राजधानी रांची में कुछ जगहों पर एक दिन पहले ही होलिका जला दी गयी. मेन रोड स्थित दुर्गाबाटी और चुटिया की फाग डोल जतरा समिति ने एक दिन पहले ही होलिका का दहन किया.

चुटिया में प्राचीन श्री राम मंदिर के बगल में फाग डोल जतरा मैदान में होलिका दहन किया. पौराणिक परंपरा के अनुरूप चुटिया में होलिका दहन एक दिन पहले किया जाता है. होलिका दहन के इस कार्यक्रम में भारी संख्या में चुटिया के लोगों के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोग शामिल होते हैं. इस बार भी भारी संख्या में लोग होलिका दहन करने पहुंचे थे.

रविवार की रात 10:30 बजे गांव के पाहन ने जलावन लकड़ियों के बीच रखी अरंडी की डाल को एक झटके में काटकर बगैर पीछे मुड़े घर की ओर प्रस्थान किया और फगुआ की शुरुआत हो गयी. महंत गोकुल दास ने विधिवत पूजन के बाद होलिका दहन कराया. इससे पहले शाम सात बजे समिति का होली मिलन समारोह हुआ.

होली मिलन समारोह में नागपुर से आये कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी. होली के गीत और नृत्य पर वहां मौजूद लोग झूम उठे. अब चुटिया के लोग मंगलवार को दोपहर एक बजे तक गीली होली खेलेंगे. दो बजे तैयार होकर जतरा मैदान पहुंच जायेंगे, जहां भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की मूर्तियों को डील में सजायेंगे.

भगवान राम-लक्ष्मण के चरणों में रंग-गुलाल अर्पित करने के बाद एक-दूसरे को गुलाल लगायेंगे. सबसे पुरानी मूर्तियों को डोल में सजाकर मंदिर की परिक्रमा करवायेंगे. इसके बाद एक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी.

उधर, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति और श्री हरिसभा ने दुर्गाबाटी परिसर में होलिका का दहन किया. श्री शिव मंदिर और राधा गोविंद मंदिर के पुजारी बलभद्र मिश्रा ने होलिका दहन से पहले धार्मिक अनुष्ठान कराया. यहां शाम 7:30 बजे मंत्रोच्चार के बीच अग्नि संस्कार शुरू हुआ. पूजा-अर्चना के बाद चांचर से पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित की गयी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola