प्रेमचंद से महादेवी तक, रांची के स्कूल में साहित्यकारों के रूप में सजे बच्चे
रांची के सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने कविता, भाषण और फैशन शो के जरिए हिंदी का महत्व बताया।
रांची. सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने भाषण, नारा लेखन, वर्णमाला फैशन शो, कविता गायन, शब्द पहेली और शुभकामना कार्ड निर्माण जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया.
साहित्यकारों की रूप सज्जा में नजर आये विद्यार्थी
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, मीराबाई, हरिवंशराय बच्चन और सुमित्रानंदन पंत की रूप सज्जा प्रस्तुत की. विद्यार्थियों ने इन साहित्यकारों के व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान को अपने प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया.
हिंदी के महत्व पर दिया संदेश
हिंदी शिक्षक प्रज्ञाकांत पाठक ने कविता पाठ किया. प्राचार्या समिता सिन्हा ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने और इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए